Move to Jagran APP

Harley-Davidson LiveWire इलेक्ट्रिक बाइक कल होगी पेश, जानें 5 बड़ी बातें

Harley-Davidson ने अपनी LiveWire को अमेरिका में इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया और इसके प्री-ऑर्डर लेना शुरु किया

By Ankit DubeyEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 02:52 PM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 02:52 PM (IST)
Harley-Davidson LiveWire इलेक्ट्रिक बाइक कल होगी पेश, जानें 5 बड़ी बातें
Harley-Davidson LiveWire इलेक्ट्रिक बाइक कल होगी पेश, जानें 5 बड़ी बातें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Harley-Davidson अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल LiveWire का प्रोडक्शन मॉडल 27 अगस्त को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इस इलेक्ट्रिक बाइक को कंपनी ने सबसे पहले 2014 में पेश किया था। हालांकि, प्रोडक्शन-रेडी वर्जन इलेक्ट्रिक बाइक को सितंबर 2018 में पेश किया गया था।

loksabha election banner

अमेरिका में हो रही है बिक्री: इस साल की शुरुआत में Harley-Davidson ने अपनी LiveWire को अमेरिका में लॉन्च किया और इसके प्री-ऑर्डर लेना शुरु किया। कंपनी ने इसकी कीमत 29,799 डॉलर (करीब 21 लाख रुपये) है। इस कीमत पर यह काफी महंगी मोटरसाइकिल है, कंपनी की टूअरिंग रेंज से भी ज्यादा।

अनुमानित कीमत: अगर Harley-Davidson इसे भारत में लॉन्च करती है, तो इसकी कीमत 32 से 35 लाख रुपये (एक्स शोरूम इंडिया) हो सकती है, जो काफी महंगा है। लेकिन, LiveWire ऐसी बाइक नहीं है जिसे हार्ले बड़ी संख्या में बेचने की उम्मीद रखता है।

3 सेकंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार: LiveWire 105 hp की पावर और 116 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जिसके चलते इसे 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 3 सेकंड का वक्त लगेगा। हार्ले LiveWire को एक रिचार्जेबल एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (RESS) से लैस कर रही है। यह अनिवार्य रूप से, हाइब्रिड-इलेक्ट्रिक वाहनों पर एक बैटरी सिस्टम जैसा देखा जाता है। इसकी क्षमता 15.5kWh है।

1 घंटे में होगी फुल चार्ज: AC वॉल शॉकेट के जरिए इसे चार्ज होने में 12.5 घंटे का समय लगेगा। हालांकि, Harley का दावा है कि DC फास्ट चार्जिंग के जरिए इसे फुल चार्ज होने में 1 घंटे का समय लगेगा। एक बार फुल चार्ज होने में यह सिटी में 235 km तक की रेंज दे सकती है। वहीं, हाईवे पर 113 km और कुल एफिशिएंसी 152 Km की है।

दमदार होंगे फीचर्स: LiveWire में काफी हाई-एंड हार्डवेयर का इस्तेमाल किया जाएगा और इसमें फुली-एडजस्टेबल स्पेंशन दिए जाएंगे। इसके अलावा बाइक में 4.3 इंच का TFT डिस्प्ले दिया जाएगा जो कि ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर के साथ आएगा। दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स के तौर पर इसमें 6-एक्सिस IMU-असिस्टेड ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें 7 राइडिंग मोड्स - स्पोर्ट, रोड, रेन, रेंज और तीन कस्टम मोड्स दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:

22.7km का माइलेज देने वाली Kwid की खरीद पर मिल रही छूट, जानें कैसे उठाएं फायदा

Maruti Suzuki ला रही अब तक की सबसे सस्ती छोटी SUV, जानें 5 बड़ी बातें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.