Move to Jagran APP

ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में TATA Tiago और Tigor को मिले 4 स्टार

Tata Tiago और Tata Tigor को ग्लोबल NCAP ने 4 स्टार रेटिंग दी

By Ankit DubeyEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 06:28 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 06:28 PM (IST)
ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में TATA Tiago और Tigor को मिले 4 स्टार
ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में TATA Tiago और Tigor को मिले 4 स्टार

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। आपको बता दें की हाल ही में ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट की लिस्ट आई जिसमें इंडिया की सबसे ज़्यादा सेफ कारों को शामिल किया गया। कई कारों को सेफ्टी के लिए 5 स्टार्स तो कई कारों को 4 स्टार्स मिले हैं। उसी लिस्ट में आती है Tata Tiago हैचबैक और Tata Tigor सबकॉम्पैक्ट, जिसे ग्लोबल NCAP की तरफ से 4 स्टार रेटिंग मिली हैं। अभी कुछ दिन पहले ही Tata Altroz इंडिया की दूसरी सेफ कार बनी है, जिसे ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार मिले हैं। इसे देखकर हम कह सकते हैं कि Tata ने अब सुरक्षित गाड़ियां बनाने को लेकर ज्यादा ध्यान दे रही है, ताकि वह अपने ग्राहकों को सुरक्षित रख सके।

loksabha election banner

Tata Tigor और Tiago के अंकों की बात करें तो इन्हें 17 में से 12.72 पॉइंट मिले हैं, जो युवा लोगों के लिए सुरक्षित माने जाते हैं। Tata Tigor और Tiago में बच्चों की सुरक्षा की बात करें तो इन्हें 49 पॉइंट्स में से 34.15 पॉइंट्स मिले हैं। सेफ्टी फीचर्स के तौर पर कंपनी ने Tiago और Tigor में एंटी ब्रैकिंग सिस्टम और 2 फ्रंट एयरबैग्स मिलते हैं। Tiago और Tigor दोनों ही कार में ड्राइवर और पैसेंजर दोनों की सुरक्षा पर ध्यान दिया गया है।

इस कार में ड्राइवर चेस्ट पर मार्जिनल प्रोटेक्शन और पैसेंजर चेस्ट पर पर्याप्त प्रोटेक्शन मिलता है। कार की बॉडीशेल और फूटवेल को अस्थाई रेट किया गया है। Tata Tiago और Tigor में सीटबेल्ट रिमाइंडर, एंटी ब्रेकिंग सिस्टम और 2 एयरबैग्स मिलते हैं। आपको बता दें कि ग्लोबल NCAP में दोनों मॉडल के बेस वेरिएंट को चुना गया था। अडल्ट प्रोटेक्शन की बात करें तो दोनों ही कारों को 17 पॉइंट्स में से 12.72 पॉइंट्स मिले हैं। चाइल्ड प्रोटेक्शन की बात करें तो Tata Tiago और Tata Tigor को 3 स्टार और दोनों कारों को 49 पॉइंट्स में 34.15 पॉइंट्स मिले हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.