Move to Jagran APP

रक्षाबंधन पर अपनी प्यारी बहन को गिफ्ट करें खास किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर, देखें लिस्ट

भारत में हीरो सबसे लोकप्रिय कंपनी में से एक है। आप अपनी बहन को हीरो का इलेक्ट्रिक स्कूटर Optima गिफ्ट कर सकते है।सबसे सस्ता और एक बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट में ये शामिल है। Ampere V48 ई शानदार फीचर्स के साथ बेहतरीन पावर भी देता है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 02:55 PM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 02:55 PM (IST)
रक्षाबंधन पर अपनी प्यारी बहन को गिफ्ट करें खास किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर, देखें लिस्ट
रक्षाबंधन पर अपनी प्यारी बहन को गिफ्ट करें खास किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। रक्षाबंधन पर अगर आप अपनी प्यारी बहन को एक बेस्ट गिफ्ट देना चाहते है, तो इस त्यौहार जरुर दे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर। वहीं भारतीय बाजार में इसका चलन भी काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है,और ये काफी कंफरटेबल भी है। आज हम आपके लिए इन इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट लेकर आए है, जिसे पढ़कर आपको कई तरह के ऑप्शन मिल सकते है। 

loksabha election banner

HERO Optima (हीरो ऑप्टिमा)

भारत में हीरो सबसे लोकप्रिय कंपनी में से एक है। आप अपनी बहन को हीरो का इलेक्ट्रिक स्कूटर Optima गिफ्ट कर सकते है। आपको बता दें इस स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटे है। वहीं ये फुल चार्ज होने में कुल 8 से 10 घंटे का समय लेता है। सिंगल चार्ज में ये कुल 50 किमी तक चलने में सक्षम है।

Ampere V48 (एम्पीयर वी 48)

सबसे सस्ता और एक बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट में ये शामिल है। Ampere V48 ई शानदार फीचर्स के साथ बेहतरीन पावर भी देता है। Ampere Electric V48 में 48V/ 24 Ah की Advanced Li-Ion बैटरी दी गई है।‌ यह 250 W की BLDC इलेक्ट्रिक मोटर को पावर प्रदान करती है। इसके साथ ही कंपनी इसके बैटरी पर कुल एक साल की वारंटी भी देती है।Ampere Electric V48 25 km प्रति घंटे की स्पीड से चलती है। फुल चार्ज होने में ये कुल 8 से 10 घंटे का समय लगाता है। वहीं ये स्कूटर सिंगल चार्ज में मात्र 45 से 50 किमी तक की दूरी तय कर सकती है।

ओकिनावा रिज Okinawa Ridge

अगर आपका बजट कम है तो आप अपनी बहन को ये स्कूटर भी गिफ्ट कर सकते है।है। ये शानदार स्कूटर सिंगल चार्ज में कुल 80 किलोमीटर तक चलता है।वहीं स्कूटर को चार्ज होने में लगभग 6 से 8 घंटे का समय लगता है। वहीं इमरजेंसी के वक्त इसमें फास्ट चार्जिंग की भी उपलब्ध है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.