Move to Jagran APP

2019 Frankfurt Motor Show: इन 3 सुपरकारों पर रहेगी पूरी दुनिया की नजर, जानें क्या होगा खास

2019 Frankfurt Motor Show में Porsche Lamborghini और BMW की कई शानदार कारें आपको देखने को मिलेंगी

By Shridhar MishraEdited By: Published: Fri, 30 Aug 2019 09:24 PM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2019 06:00 AM (IST)
2019 Frankfurt Motor Show: इन 3 सुपरकारों पर रहेगी पूरी दुनिया की नजर, जानें क्या होगा खास

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। दुनिया के सबसे बड़े ऑटो शो में से एक Frankfurt Motor Show या International Automotive Exhibition हर दो सालों में एक बार होता है। यह शो जर्मनी में होता है। इसकी शुरुआत साल 1897 से हुई थी। उस समय इस शो में 8 कारें डिस्प्ले की जाती थीं। साल 2017 में हुए इस शो में 900 से ज्यादा एग्जीबिशन हुए थे जिनमें 8,10,400 विजिटर्स आए। इस मोटर शो का 68वां संस्करण सितंबर 12 से सितंबर 22 तक Messe Frankfurt में होगा। आज हम आपको बताएंगे कि इस इवेंट में कौन सी सुपरकारों की एंट्री होगी और इनमें कौन से खास फीचर्स आपको देखने को मिलेंगे। डालते हैं एक नजर,

loksabha election banner

Porsche- Taycan

Porsche अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Taycan केवल 3.5 सेकेंड्स में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटे है। इसमें 500 किलोमीटर का रेंज मिलेगा। इसमें 90kWh की बैटरी पैक के साथ फास्ट चार्जिंग का विकल्प मिलेगा।

Lamborghini

Lamborghini अपनी मिस्टीरियस सुपरकार को इस इवेंट में पेश कर सकती है। कंपनी ने इसे हाल में टीज किया था। यह कंपनी की पहली हाईब्रिड मॉडल होगी, जिसमें कंपनी का आईकॉनिक V12 इंजन मिलेगा।

BMW

BMW अपनी Vision M Concept को इस इवेंट में पेश कर सकती है। इसका पेट्रोल-हाईब्रिड इंजन 600PS की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। यह कार महज 3.0 सेकेंड्स में 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार हासिल कर सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.