विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Formula One फिर से लौट सकती है भारत, केंद्रीय मंत्री ने शुरू की कोशिश

Published: Tue, 03 Feb 2026 11:00 AM (IST)

भारत में लोगों को स्‍पीड और रोमांच का अनुभव करवाने वाली Formula One फिर से लौट सकती है। हाल में ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में दमदार कारों और उनकी तेज स्‍पीड हर किसी को आकर्षित करती है। इस तरह का रोमांच लोगों को Formula One जैसे खेल में मिलता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में फॉर्मूला वन को वापस लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बार केंद्रीय मंत्री की ओर से यह कोशिश की जा रही है। किस तरह की जानकारी इस पर मिल रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लौट सकती है Formula One

फॉर्मूला वन को दुनियाभर में तेज रफ्तार कारों के साथ रोमांच के लिए के लिए जाना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में फिर से इस खेल को वापस लाने की तैयारी की जा रही है। इस बार यह काम केंद्रीय मंत्री की ओर से किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने किया दौरा

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने हाल में ही ग्रेटर नोएडा में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट का दौरा किया है। जहां पर उन्‍होंने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से बात भी की है जिसने अब दिवालिया को चुके ट्रैक के मालिक जेपी समूह से परिसर अपने नियंत्रण में ले लिया है।

जापानी प्रतिनिधिमंडल भी कर चुका है दौरा

केंद्रीय खेल मंत्री के दौरे से कुछ समय पहले जापान का एक प्रतिनिधिमंडल भी ट्रैक का दौरा कर चुका है। जिसके बाद यह संभावना लगातार बढ़ रही है कि अगले कुछ सालों में फिर से भारत में फॉर्मूला वन की रेस हो सकती है।

कब हुई थी रेस

भारत में पहली बार साल 2011 से 2013 तक फॉर्मूला वन रेस का आयोजन हो चुका है। लेकिन इसके बाद कई मामलों के कारण फॉर्मूला वन की रेस अब तक भारत में नहीं हो पाई है।

Moto GP का भी हुआ है आयोजन

फॉर्मूला वन की रेस फिर से भारत में भले ही अब तक नहीं हो पाई है, लेकिन मोटो जीपी का भी भारत में सफल आयोजन किया जा चुका है। 

क्या भारत में फॉर्मूला वन रेस की वापसी होनी चाहिए?