Move to Jagran APP

भारत में लॉन्च हुई सबसे पॉवरफुल Defender SUV, कीमत 1.82 करोड़ रुपये

कंपनी ने देश में अपने लाइनअप में सबसे फास्ट और पॉवरफुल डिफेंडर एसयूवी को लॉन्च कर दिया है जिनकी शुरुआती कीमत 1.82 करोड़ रुपये तय की गई है। JLR ने हाल ही में अपनी वेबसाइट पर डिफेंडर एसयूवी को आधिकारिक तौर पर लिस्ट किया है।

By BhavanaEdited By: Published: Fri, 27 Aug 2021 02:40 PM (IST)Updated: Sat, 28 Aug 2021 09:08 AM (IST)
भारत में लॉन्च हुई सबसे पॉवरफुल Defender SUV, कीमत 1.82 करोड़ रुपये
Defender SUV को Standard और Carpathian एडिशन दोनों वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Land Rover Defender Powerful SUV Launched : लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी जैगुआर लैंड रोवर ने भारत में हाल ही में 90 और 110 दोनों वेरिएंट में नई डिफेंडर एसयूवी लॉन्च की है। वहीं अब कंपनी ने देश में अपने लाइनअप का विस्तार करते हुए सबसे फास्ट और पॉवरफुल डिफेंडर एसयूवी को लॉन्च कर दिया है, जिनकी शुरुआती कीमत 1.82 करोड़ रुपये तय की गई है। 

loksabha election banner

बता दें, जैगुआर लैंड रोवर ने हाल ही में अपनी वेबसाइट पर डिफेंडर एसयूवी को आधिकारिक तौर पर लिस्ट किया है, जो V8 इंजन से लैस है। V8 इंजन के साथ डिफेंडर SUV को Standard और Carpathian एडिशन दोनों वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। डिफेंडर अपने डिजाइन में बाकी मॉडलों से अलग है। इसके कार्पेथियन वर्जन को कार्पेथियन ग्रे नामक एक स्पेशल बॉडी कलर विकल्प दिया गया है। जो एक काले हुड, छत और टेलगेट से लैस है। इसमें सामने के दरवाजे के नीचे V8 लोगो, चार टेलपाइप और 22-इंच के अलॉय व्हील और 15-इंच के डिस्क और ब्लू कॉलिपर्स भी मिलते हैं।

फीचर्स, इंजन और पॉवर

इसमें कैबिन के भीतर एक नया कर्व्ड सेंटर 11.4-इंच टचस्क्रीन सिस्टम भी मिलता है। बतौर इंजन इसमें एक सुपरचार्ज्ड 5.0-लीटर V8 इंजन दिया गया है, जो जैगुआर लैंड रोवर ग्रुप के भीतर सबसे शक्तिशाली है। यह इंजन 525 hp की पावर और 625 Nm का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ इस ऑल-व्हील ड्राइव एसयूवी को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। 

स्पीड की बात करें तो (डिफेंडर 90) 5.2 सेकंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 240 किमी प्रति घंटे तय की गई है। इससे पहले जैगुआर लैंड रोवर ने डिफेंडर 90 को तीन पावरट्रेन विकल्पों में लॉन्च किया था। इनमें एक 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन, एक 3.0-लीटर पेट्रोल इंजन और एक 3.0-लीटर डीजल यूनिट शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.