साल के पहले महीने में भी ऑटो सेक्टर में गिरावट जारी, ये रही बड़ी वजह
Federation of Automobile Dealers Associations (FADA) ने जनवरी 2020 का कुल व्हीकल रजिस्ट्रेशन का डाटा जारी किया है।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Federation of Automobile Dealers Associations (FADA) ने जनवरी, 2020 के व्हीकल रजिस्ट्रेशन का डाटा जारी किया है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि किन-किन सेग्मेंट में रजिस्ट्रेशन घटा है और किस सेग्मेंट में बढ़ोतरी देखी गई है।
FADA के प्रेसिडेंट आशीष हर्षराज काले ने कहा कि "जनवरी माह में Auto सेल्स में थ्री-व्हीलर को छोड़कर गिरावट जारी है। अभी भी कई उपभोक्ता इसका निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि BS6 खरीदें या BS4। BS4 से BS6 में जाना बिक्री में गिरावट का एक कारण है। कुल मिलाकर कमजोर अर्थव्यवस्था में कोई बदलाव नहीं आया और बजट 2020 में भी ऑटो सेक्टर को लेकर कोई बड़ा कदम नहीं उठाया गया है, जिससे इस सेक्टर में तुरंत बढ़ोतरी देखी जा सके।"
टू-व्हीलर के रजिस्ट्रेशन की बात की जाए तो जनवरी 2020 में 12,67,366 व्हीलक्स का रजिस्ट्रेशन हुआ और बीते साल इसी अवधि में 13,89,951 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ था, जिसमें 8.82 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। थ्री-व्हीलर के रजिस्ट्रेशन की बात की जाए तो जनवरी 2020 में 63,514 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ और बीते साल इसी अवधि में 58,178 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ था, जिसमें 9.17 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कमर्शियल व्हीकल की बात की जाए तो जनवरी 2020 में 82,187 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ और बीते साल इसी अवधि में 88,271 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ था, जिसमें 6.89 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है।
पैसेंजर व्हीकल की बात की जाए तो जनवरी 2020 में 2,90,879 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ और बीते साल इसी अवधि में 3,04,929 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ था, जिसमें 4.61 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। TRAC व्हीकल की बात की जाए तो जनवरी 2020 में 46,170 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ और बीते साल इसी अवधि में 43,924 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ था, जिसमें 5.11 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कुल व्हीकल रजिस्ट्रेशन की बात की जाए तो जनवरी 2020 में 17,50,116 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ और जनवरी 2020 में कुल 18,85,253 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ था, जिसमें कुल मिलाकर -7.17 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है।