विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Tesla ला रही है Roadster कार, Elon Musk ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Published: Mon, 14 Sep 2026 08:00 PM (IST)

Tesla की ओर से दुनिया के कई देशों में Electric Cars की बिक्री की जाती है। अब निर्माता जल्‍द ही ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत सहित दुनिया के कई देशों में Tesla की ओर से Electric Cars की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही नई कार के तौर पर Tesla Roadster को ऑफर करने की तैयारी की जा रही है। इस पर Elon Musk की ओर से किस तरह की जानकारी को सोशल मीडिया पर दिया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

आएगी Tesla Roadster

एलन मस्‍क के स्‍वामित्‍व वाली इलेक्‍ट्रिक वाहन निर्माता टेस्‍ला की ओर से नई कार को पेश करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से नई कार के तौर पर रोडस्‍टर को पेश करने की तैयारी की जा रही है।

Elon Musk ने दी जानकारी

एलन मस्‍क की ओर से सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी गई है। मस्‍क ने ट्वीट कर बताया है कि जल्‍द ही नई रोडस्‍टर को पेश कर दिया जाएगा। इसे ग्‍लोबल स्‍तर पर पेश किया जाएगा।

ट्वीट से मिली जानकारी

मस्‍क ने नई कार को पेश करने की जानकारी देते हुए ट्वीट किया है। जिसमें इसके पेश किए जाने की तारीख की जानकारी भी दी गई है। जानकारी के मुताबिक नई कार को एक अक्‍टूबर को ग्‍लोबल स्‍तर पर पेश किया जा सकता है।

क्‍या होगी खासियत

जानकारी के मुताबिक टेस्‍ला की नई रोडस्‍टर कार को एक सुपरकार की तरह पेश किया जा सकता है। जिसमें बेहतरीन डिजाइन और फीचर्स के साथ तकनीक को दिया जा सकता है। इसमें टेस्‍ला स्‍पेस एक्‍स के साथ मिलकर विकसित किए गए कोल्‍ड गैस थ्रस्‍टर्स को दिया जा सकता है। जिससे यह कार काफी तेज कार के तौर पर नया कीर्तिमान बना सकती है।

2017 में हुई थी पेश

टेस्‍ला की ओर से रोडस्‍टर कार को पहली बार 2017 में पेश किया गया था। इसकी डिलीवरी को भी 2020 से शुरू किए जाने की योजना थी। लेकिन पेश करने के बाद से ही यह कार के लॉन्‍च और डिलीवरी में लगातार किसी न किसी कारण से देरी होती रही है। लेकिन अब इसे एक अक्‍टूबर को पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Tesla की बिक्री में 203 फीसदी की बढ़त, बीते महीने देश में हुई कितनी यूनिट्स की बिक्री