Ducati Panigale V2 BS6 वेरिएंट जल्द होगी लॉन्च, कंपनी ने टीज की फोटो
Ducati Panigale V2 को कंपनी नए उत्सर्जन मानक यानी BS6 वर्जन के साथ जल्द लॉन्च करने जा रही है।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Ducati Panigale V2 को कंपनी नए उत्सर्जन मानक BS6 वर्जन में जल्द लॉन्च करने जा रही है। कोरोनावायरस लॉकडाउन के चलते भारतीय ऑटो इंडस्ट्री प्रीमियम मोटरसाइकिल निर्माताओं के लॉन्च टाल दिए गए हैं। हालांकि, Harley-Davidson, Triumph Motorcycles और BMW Motorrad अपने नए मॉडल्स जल्द लॉन्च करने की योजना बना रही है। ऐसे में Ducati भी इस गेम में शामिल होने को तैयार है। Ducati ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फ्यूल टैंक का टीजर जारी किया जिसमें 'Coming Soon' लिखा गया। यह मोटरसाइकिल Ducati Panigale V2 या फिर बेबी Panigale हो सकती है जिसे भारत में 959 Panigale को रिप्लेस करने के लिए उतारा जाएगा।
स्टाइलिंग और बॉडीवर्क की बात करें तो इसका फ्रंट फेयरिंग काफी समान हो सकती है और यह अपने बड़े भाई Panigale V4 से मिलता जुलता होगा। V2 में भी Panigale V4 वाला ही सिंगल-साइडेड स्विंगार्म दिया जाएगा और इसमें फीचर्स के तौर पर समान इलेक्ट्रॉनिक्स दिए जाएंगे और इसके नया ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेजे्स के तौर पर इसमें IMU असिस्टेड ट्रेक्शन कंट्रोल (डुकाटी ट्रेक्शन कंट्रोल EVO 2), व्हीली कंट्रोल और कॉर्नरिंग ABS दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें बाई-डायरेक्शनल अप/डाउन क्विक-शिफ्टर के साथ इंजन ब्रेकिंग कंट्रोल भी दिया जाएगा।
The essence of performance. #ComingSoon #DucatiIndia #Ducati pic.twitter.com/Pxbu64Bokh — Ducati India (@Ducati_India) April 28, 2020
नई Panigale V2 में फीचर्स के तौर पर Showa बिग पिस्टन अप फ्रंट के साथ रियर में एक फुली एडजस्टेबल Sachs मोनोशॉक के साथ स्टीयरिंग डैम्पर दिए जाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन Panigale V2 में ऑफर नहीं किए जाएंगे। ब्रेकिंग के तौर पर इसमें ब्रेम्बो M4.32 मोनोब्लॉक कैपिलर्स और Brembo मास्टर सिलेंडर के साथ फ्रंट व्हील के लिए ट्विन 320 mm डिस्क दी जाएगी।
टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Panigale V2 में BS6 955 cc सुपर-क्वाड्रो L-ट्विन इंजन दिया जाएगा जो 10,750 rpm पर 155 bhp की पावर और 9,000 rpm पर 104 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी बड़ी USP यह होगी कि बाइक का वजन 153 किलोग्राम होगा। भारतीय बाजार में कंपनी इसकी अनुमानित कीमत 16 लाख रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) रख सकती है।