भारत में लॉन्च हुई Ducati Formula 73 मोटरसाइकिल, मिला 803cc का इंजन और 41mm USD सस्पेंशन
Ducati Formula 73: डुकाटी ने भारत में अपनी लिमिटेड-एडिशन कैफे-रेसर बाइक Formula 73 को 20 लाख रुपए में लॉन्च किया है जिसके सभी यूनिट्स पहले ही बिक चुके हैं।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Ducati ने भारत में Formula 73 को 20 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया है। कैफे-रेसर स्टाइलवाली इस मोटरसाइकिल को इस साल की शुरुआत में एक लिमिटेड-एडिशन के तौर पर पहली बार दिखाया गया था। ग्लोबल लेवल पर इसके कुल 873 यूनिट्स लाए गए थे और भारत के लिए तय किए गए सभी यूनिट्स पहले ही बिक चुके हैं।
इंजन और पावर
Ducati Formula 73 में 803cc का Demosude इंजन है जिसमें डेस्मोड्रोमिक डिस्ट्रीब्यूशन और दो वाल्व दिए गए हैं और यह Euro 5+ सर्टिफाइड है। यह इंजन 8,250rpm पर 73hp की पावर और 7,000rpm पर 62.5nm का टॉर्क देता है। Termignoni के साथ मिलकर तैयार किया गया इसका साइलेंसर इस मॉडल के लिए खास तौर पर डिजाइन किए गए डिजाइन एलिमेंट्स के साथ बाइक को एक शानदार आवाज देता है।
इसके अलावा इसमें, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल कम RPM पर भी इंजन के रिस्पॉन्स को तेज और ईजी बनाता है।

क्या मिले फीचर्स?
इस मोटरसाइकिल के इलेक्ट्रॉनिक पैकेज में कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्विकशिफ्टर और दो राइडिंग मोड्स शामिल हैं। इसके अलावा इसमें 4.3 इंच का TFT डिस्प्ले और फुल-LED लाइटिंग दी गई है जबकि हीटेड ग्रिप्स और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन को एक्सेसरीज के तौर पर पेश किया जाता है। इसकी सभी 873 यूनिट्स में से हर एक के स्टीयरिंग प्लेट पर एक सीरियल नंबर होगा और इसके साथ ऑथेंटिसिटी के सर्टिफिकेट मिलेगा।
चेसिस सस्पेंशन और व्हील्स
इस बाइक में खास तौर पर तैयार किया गया एक Termignoni एग्जॉस्ट भी मिलता है। इसके चेसिस में एक स्टील ट्रेलिस फ्रेम, 41mm का KYB USD Forks और प्रीलोड-एडजस्टेबल KYB मोनोशॉक शामिल है। फ्यूल के बिना इस बाइक का वेट 183 Kg है। यह बाइक Pirelli Diablo Rosso IV टायरों से लैस 17-इंच वाले व्हील्स पर चलती है।

| श्रेणी (Category) | विवरण एवं फीचर्स (Specifications & Features) |
| इंजन (Engine) |
|
| एग्जॉस्ट एवं वजन (Exhaust & Weight) |
|
| फ्रेम एवं सस्पेंशन (Frame & Suspension) |
|
| ब्रेक एवं टायर्स (Brakes & Tyres) |
|
| इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेफ्टी (Electronics & Safety) |
|
| कंसोल एवं राइडिंग मोड्स (Console & Modes) |
|
| लाइटिंग (Lighting) |
|
| सहायक एक्सेसरीज (Accessories On Offer) |
|
यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki YMC इलेक्ट्रिक MPV, मिलेगा नया डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ 470 किमी तक की रेंज
