Move to Jagran APP

बिना लाइसेंस के चलाएं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, रेंज के मामले में भी होगी बेस्ट

इन इलेक्ट्रिक स्कूटर का रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस कराने की जरूरत भी नहीं पड़ती। आज हम ऐसे ही 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताने वाले हैं जिसे चलाने के लिए लाइसेंस की आवश्यकता नहीं पड़ती है। आइये जानते हैं लिस्ट

By Atul YadavEdited By: Published: Tue, 05 Jul 2022 06:01 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jul 2022 07:43 AM (IST)
बिना लाइसेंस के चलाएं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, रेंज के मामले में भी होगी बेस्ट
बिना रजिस्ट्रेशन के चलाएं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश में इस समय इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वालों की डिमांड बढ़ती जा रही है, जहां कंपनियां एक से बढ़कर एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च कर रही हैं। देश में कुछ दोपहिया वाहन ऐसे भी हैं, जिन्हें बिना लाइसेंस के चालाया जा सकता है। इन स्कूटरों का रजिस्ट्रेशन करने की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है।

loksabha election banner

मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार, यदि आपके इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 25 kmph और पावर आउटपुट 250Ws से कम है तो आप इसे भारत में बिना लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन भी चला सकते हैं।

Gemopai Miso Electric Scooter

Gemopai Miso Electric Scooter में छोटे आकार की 48 वोल्ट 1 kW लिथियम आयन रिमूवेबल बैटरी पैक लगाया गया है। इसकी टॉप स्पीड 25 kmph है। इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे स्प्रिंग लोडेड शॉक अब्जॉर्बर लगाया गया है। कंपनी का कहना है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 75 किमी तक की रेंज देने में सक्षम है।

EeVe Xeniaa

पिछले साल 201 के सितंबर में Xenia मॉडल पेश किया। यह एक Li-ion बैटरी से चलने वाला लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है। साथ ही इनके दोनो पहियों में ट्यूबलेस टायर और डिस्क ब्रेक लगाया गया है। इसमें USB पोर्ट, LED लाइट्स, और कीलेस एंट्री जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 70 किलोमीटर तक चलता है। इसमें बोश्क का 250W मोटर लगाया गया है। इसकी वजन क्षमता 140 किलोग्राम है। इसकी 60V 20 Ah Li ion बैटरी को पूरा चार्ज होने में 4 घंटे लगते हैं।

Okinawa Lite

Okinawa Lite को इंडियन मार्केट में काफी पसंद किया जाता है। इसकी टॉप स्पीड 25kmph है और यह 4-5 घंटे तक फुल चार्ज करने पर 60 km तक चलता है। साथ ही स्कूटर में All - LED हेडलाइट, All - Digital instrument Cluster, LED Tail-Lamp और LED indicators लगाए गए हैं। कंपनी ने Okinawa Lite लांच किया है जिसमे 250- वॉट BLDC इलेक्ट्रिक मोटर लगा हुआ है और यह 1.25 kW लिथियम आयन बैटरी से लैस है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.