Move to Jagran APP

Ferrari SF1000 2020 कितनी अलग है Ferrari SF90 2019 F1 Car से, जानिए

Ferrari SF1000 2020 Car और Ferrari SF90 2019 F1 Car में ये कुछ बदलाव हैं जो इन दोनों कारों को अलग बनाते हैं। (फोटो साभार formula1.com)

By Sajan ChauhanEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 04:31 PM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 05:52 PM (IST)
Ferrari SF1000 2020 कितनी अलग है Ferrari SF90 2019 F1 Car से, जानिए
Ferrari SF1000 2020 कितनी अलग है Ferrari SF90 2019 F1 Car से, जानिए

नई दिल्ली, साजन चौहान। फॉर्मूला वन या एफ1 रेस के नाम से जानी जाने वाली दुनिया की सबसे लोकप्रिय रेस में इस्तेमाल की जाने वाली Ferrari की 2019 मॉडल Formula 1 car और 2020 मॉडल Formula 1 car कार में क्या-क्या बदलाव हुए हैं और किस प्रकार के नई फीचर्स शामिल हुए हैं, यहां हम आपको Ferrari SF1000 2020 Car और Ferrari SF90 2019 के बारे में बता रहे हैं।

loksabha election banner

1. नई Ferrari Formula 1 कार में नॉज में कैप सॉल्युशन पहले जैसा दिया गया है जो कि Singapore Grand Prix में दिखाया गया था। इसकी वजह से परफॉर्मेंस में बदलाव होगा।

फोटो साभार: formula1.com

2. पहले के मुकाबले Turning Vanes को आगे किया गया है। बीते वर्ष के मुकाबले ज्यादा कॉम्प्लैक्स है, जिसमें 7 एलिमेंट्स नॉज चेसिस के नीचे दिए गए हैं।

3. Ferrari के व्हील्स को फिर से डिजाइन किया गया है, जिसमें पार्टनर ओजेड है। साथ में लंबे स्पोक्स दिए गए हैं, जिससे सेंट्रल हब का डायमीटर कम हुआ है। इसकी बदौलत ब्रेक डक्ट असेंबली और व्हील फेस के जरिए ज्यादा एयर निकलती है।

फोटो साभार: formula1.com

4. Bargeboard को साइडपोड्स और रियर इनलेट्स के साथ फ्लो को बढ़ाने के लिए फिर से डिजाइन किया गया है। फ्रंट वाले पार्ट को 3 हिस्सों में बांटा गया है और बीते वर्ष के मुकाबले ज्यादा लंबा बनाया गया है। साथ में एक ट्विन बूमरेंग सॉल्युशन भी लगाया गया है, जिसमें एक को स्लिमर के साथ और दूसरे को असेंबली के फ्रंट और लास्ट में रखा गया है।

5. 2017 में पेश किए गए इनोवेटिव साइडपॉड सॉल्युशन को इस बार भी वैसा ही रखा गया है, लेकिन कुछ बदलाव किए गए हैं। इन्होंने साइड-इफेक्ट स्ट्रक्चर को कम किया और ज्यादा फॉरवर्ड पोजिशन में रखा है।

6. एयरबॉक्स इस बार भी नेरो और ट्रेपजोडिएल शेप में हैं, जिसमें डिजाइनर दोनों साइड हॉर्न को लगाते हैं। ये ऐसे कंडीशनर के तौर पर काम में आते हैं जो रियर विंग में फ्लो में बदलाव करता है। यह कोई नया सॉल्युशन नहीं है बल्कि पहले रेगुलेशन को फिर से शुरू किया गया है।

7. इंजन कवर पहले से स्लिम है। यह साइडपॉड्स तक फैला हुआ है साथ में यह भी देखा जा सकता है कि पैकेजिंग कितनी टाइट है।

फोटो साभार: formula1.com

8. एक बिल्कुल नया गियरबॉक्स दिया गया है जिसमें पहले जैसी वॉल्युम है, लेकिन अधिक स्लिम है। इसकी बदौलत कार के रियर पार्ट में ज्यादा पतला बॉडीवर्क हुआ है। इससे कोक बॉटल रीजन में फ्लो में बदलाव होता है।

9. T-wing रिवाइज्ड डिजाइन नहीं है, लेकिन SF90 के साथ तुलना में कुछ अलग है। डबल स्वैन-नेक रियर-विंग सपोर्ट को पहले जैसा रखा गया है।

10. रियर विंग एंडप्लेट को 2020 के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। वाइडर सेक्शन पर दिए गए स्ट्रैक्स के नंबर और डिजाइन पर भी काफी ध्यान दिया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.