Move to Jagran APP

Delhi Curfew Travel: आज रात से दिल्ली में लागू होगा 6 दिन का लॉकडाउन, अपने वाहन के साथ सफर करने से पहले जान लें गाइडलाइन

दिल्ली रविवार को करीब 25000 नए मामलों के साथ भारत में सबसे खराब स्थिति वाला शहर हो गया है। आज रात 10 बजे से अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक दिल्ली बंद रहेगा। हालांकि कुछ लोगों को यात्रा करने की अनुमति जरूर दी गई है।

By BhavanaEdited By: Published: Mon, 19 Apr 2021 04:50 PM (IST)Updated: Mon, 19 Apr 2021 06:46 PM (IST)
Delhi Curfew Travel: आज रात से दिल्ली में लागू होगा 6 दिन का लॉकडाउन, अपने वाहन के साथ सफर करने से पहले जान लें गाइडलाइन
सबसे ज्यादा कोविड मामलों के साथ नंबर एक पर पहुंचा दिल्ली।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Delhi Curfew Travel Updates: कोरोना महामारी के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए दिल्ली में आज से अगले 6 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार आज रात 10 बजे से अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक दिल्ली बंद रहेगा। खैर, यह एक जरूरी कदम है, क्योंकि दिल्ली रविवार को करीब 25,000 नए मामलों के साथ भारत में सबसे खराब स्थिति वाला शहर हो गया है। हालांकि कुछ लोगों को यात्रा करने की अनुमति जरूर दी गई है। अगर आप भी इस लॉकडाउन में बाहर निकलने की उलझन से परेशान हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं, कि कौन-कौन से लोग अपने वाहन के साथ बाहर यात्रा कर सकते हैं।

loksabha election banner

इस लॉकडाउन की खबर के बाद कहीं शराब की दुकानों पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है, तो कहीं बस स्टैंड पर लोग अपने घर वापस जानें के लिए पहुंच गए हैं। जानकारी के लिए बता दें, इस महामारी के समय में  रोजाना जरूरत की चीजों के लिए आपको नहीं रोका जाएगा। अगर आपके अंदर कोविड के लक्ष्ण हैं, या आप एयरपोर्ट जा रहे हैं, या फिर आप कोई प्रेगनेंट महिला है, तो ऐसे लोगों को अपने वाहन में जानें की अनुमति होगी।

इसके साथ ही इस जंग में अहम भूमिका निभा रहे डॉक्टर, पुलिस कर्मचारी, मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले लोग, किनारे की दुकानें, बैंक, पेट्रोल पंप आदि खुले रहेंगे। यानी अगर आप उपर दी गई किसी भी संस्था के साथ जुड़ें हुए हैं, तो आपको बाहर जानें की अनुमति होगा। लिहाजा आपके पास वैलिड पास होना चाहिए।

कुछ दिनों पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने निजी वाहन में अकेले चलने वाले लोगों के लिए भी मास्क अनिवार्य कर दिया था। जिस पर कई लोगों ने सवाल भी उठाए। कार के मास्क लगाने को लेकर ऐसा ही एक वीडियो आज चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें महिला और उसका पति मास्क के बिना ड्राइव कर रहे थे और पुलिस के रोकने पर उन्होंने पुलिस को ही खरी खोटी सुना दी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.