विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2.08 करोड़ में बिका DDC 0001 VIP नंबर प्लेट, भारत के सबसे महंगे नीलामी में हुआ शामिल

Published: Sat, 31 Jan 2026 12:40 PM (IST)

बिग बॉय टॉयज ने हाल ही में VIP नंबर प्लेट DDC 0001 को 2.08 करोड़ रुपये में नीलाम किया, जो ...और पढ़ें

बिग बॉय टॉयज ने 2.08 करोड़ में बेची VIP नंबर प्लेट DDC 0001।

बिग बॉय टॉयज ने 2.08 करोड़ में बेची VIP नंबर प्लेट DDC 0001।

HighLights

  1. Big Boy Toyz ने VIP नंबर प्लेट DDC 0001 को 2.08 करोड़ रुपये में नीलाम किया।

  2. Auction House by Big Boy Toyz भारत में हाई-वैल्यू कलेक्टिबल्स के लिए नया भरोसेमंद प्लेटफॉर्म है।

  3. यह सौदा दिखाता है कि भारत में लग्ज़री कलेक्टिबल्स का बाजार तेजी से और देशभर में फैल रहा है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। भारत के लग्जरी कलेक्टिबल्स मार्केट में बिग बॉय टॉयज कई VIP नंबर प्लेट की नीलामी की है। कंपनी ने हाल ही में VIP नंबर प्लेट DDC 0001 को 2.08 करोड़ रुपये में नीलाम किया है। यह सौदा देश की सबसे महंगी नंबर प्लेट डील्स में से एक माना जा रहा है और भारत में हाई-वैल्यू कलेक्टिबल्स के बढ़ते क्रेज को भी दिखाता है।

बिग बॉय टॉयज लाया पहला प्रीमियम प्लेटफॉर्म

यह नीलामी बिग बॉय टॉयज के नीलामी हाउस के लॉन्च के साथ ही हुई, जिसे कंपनी भारत का पहला प्रीमियम प्लेटफॉर्म बता रही है, जहां हाई-वैल्यू कलेक्टिबल्स को एक ही भरोसेमंद इकोसिस्टम में खरीदा और बेचा जा सकता है। इस प्लेटफॉर्म पर लग्ज़री कारें, सेलेब्रिटी-ओन्ड वाहन, VIP नंबर प्लेट्स, प्रीमियम घड़ियां और एक्सक्लूसिव मोबाइल नंबर जैसी कैटेगरी शामिल हैं। पूरा सिस्टम ट्रांसपेरेंसी, वेरिफिकेशन और आसान ट्रांजैक्शन पर आधारित है, ताकि बड़े सौदों में भरोसा बना रहे।

VIP number plate India (1)

मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रहा लग्जरी बाजार

DDC 0001 के लिए सबसे ऊंची बोली आंध्र प्रदेश के गुंटूर के किरण कोलिपाकुला ने लगाई। यह इस बात का संकेत है कि अब हाई-एंड लग्जरी खरीदारी सिर्फ मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही। प्लेटफॉर्म की पैन-इंडिया पहुंच और कलेक्टिबल एसेट्स की बढ़ती मांग इस ट्रांजैक्शन में साफ दिखाई देती है।

भरोसे पर टिकी है बिग बॉय टॉयज की रणनीति

बिग बॉय टॉयज के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर जतिन अहुजा के मुताबिक, कंपनी की सबसे बड़ी ताकत उसका भरोसा है। उनका कहना है कि दो दशकों से बिग बॉय टॉयज देश की सबसे कीमती कारों के साथ काम कर रही है और यही विश्वसनीयता नीलामी हाउस की नींव बनी। 2.08 करोड़ रुपये की यह नीलामी दिखाती है कि कलेक्टर्स अब ऐसे प्लेटफॉर्म के लिए तैयार हैं, जिस पर वे आंख बंद कर भरोसा कर सकें, चाहे वे देश के किसी भी हिस्से से हों।

खरीदार और विक्रेता के लिए प्लेटफॉर्म

Auction House by Big Boy Toyz को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इससे दोनों पक्षों को फायदा मिले। विक्रेताओं को चुनिंदा और सक्षम खरीदारों तक सीधी पहुंच मिलती है। खरीदारों को एंड-टू-एंड सपोर्ट और ऐसे एसेट्स खरीदने का मौका मिलता है, जिन्हें कंपनी लीगेसी पीस के रूप में पेश कर रही है।

मौजूदा लिस्टिंग्स और भविष्य की योजना

फिलहाल प्लेटफॉर्म पर कई चर्चित कलेक्टिबल्स मौजूद हैं, जिनमें सेलेब्रिटी कारें, रेयर घड़ियां, VIP मोबाइल नंबर और एलीट नंबर प्लेट्स शामिल हैं। लॉन्ग-टर्म प्लान के तहत Big Boy Toyz का लक्ष्य भारत में सोथबी या क्रिस्टी जैसी नीलामी संस्था खड़ी करना है। इसके लिए आगे चलकर लग्ज़री हैंडबैग्स, रेयर आर्ट, अन्य कलेक्टिबल्स और प्रीमियम रियल एस्टेट जैसी कैटेगरी जोड़ने की योजना है।

Big Boy Toyz क्या करती है?

2009 में स्थापित और गुरुग्राम मुख्यालय वाली Big Boy Toyz, भारत की प्रमुख लग्जरी और प्री-ओन्ड ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक है। कंपनी मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद में सक्रिय है और 10,000 से ज्यादा UHNI और HNI ग्राहकों को सेवा देती है। इसके डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हर महीने करीब 3 करोड़ विजिटर्स आते हैं।