विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BYD Seal की एंट्री के साथ कंपनी ने बनाया जबरदस्त प्लान, 2024 के अंत तक 90 प्रतिशत EV Market पर कब्जे की तैयारी

Published: Tue, 05 Mar 2024 06:01 PM (IST)

BYD India ने आज यानी 5 मार्च को 41 लाख रुपये से 53 लाख रुपये के बीच अपनी इलेक्ट्रिक सेडान ...और पढ़ें

BYD Seal की एंट्री के साथ कंपनी ने जबरदस्त प्लान बनाया है।
BYD Seal की एंट्री के साथ कंपनी ने जबरदस्त प्लान बनाया है।

पीटीआई, नई दिल्ली। चीनी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता BYD ने साल के अंत तक भारत में 90 प्रतिशत ईवी बाजार को कवर करने की योजना बनाई है, क्योंकि ये 30 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले ईवी में नेतृत्व की स्थिति को मजबूत करता है। ये जानकारी कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

कंपनी की ये है तैयारी 

BYD India ने आज यानी 5 मार्च को 41 लाख रुपये से 53 लाख रुपये के बीच अपनी इलेक्ट्रिक सेडान BYD Seal लॉन्च की है। इसके अलावा कंपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी Atto 3 के लिए ARAI से होमोलोगेशन सर्टिफिकेशन हासिल करने के लिए काम कर रही है, जो 2500 यूनिट की आयात मात्रा पर प्रतिबंध हटा देगी। आपको बता दें कि होमोलोगेशन देश में निर्मित या आयातित सभी वाहनों के लिए सरकार द्वारा निर्दिष्ट नियमों के तहत सड़क योग्यता के लिए वाहनों को प्रमाणित करने की प्रक्रिया है।

यह भी पढ़ें- RE Shotgun 650 vs Super Meteor 650: इंजन है एक लेकिन अंतर अनेक, खरीदने से पहले जान लो नहीं तो पछताओगे

BYD India 90 प्रतिशत ईवी मार्केट कवर करेगी 

बीवाईडी इंडिया के इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहन व्यवसाय के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय गोपालकृष्णन ने लॉन्च के मौके पर कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हम भारत में 90 प्रतिशत ईवी बाजार को कवर करें। हम इस साल तक यही करने की योजना बना रहे हैं, जिसका मतलब है कि हम प्रमुख शहरों और टियर I शहरों में मौजूद होंगे।

BYD के अभी कितने शोरूम? 

वर्तमान में BYD India के पैसेंजर वाहन सेगमेंट के पास 21 शहरों में 24 शोरूम के साथ एक डीलरशिप नेटवर्क है, जो अपने पोर्टफोलियो में दो उत्पाद BYD ATTO 3 और e6 बेच रही है। भारत में पैसेंजर ईवी वर्तमान में ज्यादातर महानगरों और टियर I शहरों में बेची जाती हैं और धीरे-धीरे कम कीमत वाले मॉडलों में टियर II को भी कवर कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- मशहूर F1 Driver की Ferrari 29 साल पहले ऑस्‍ट्रेलिया से हुई थी चोरी, अब ब्रिटेन में पुलिस ने ऐसे की बरामद