Chery ला रही है पेट्रोल और बैटरी का कॉंबिनेशन, लॉन्च करेगी दुनिया की पहली AI-इंटेलिजेंट क्रूजर बाइक
Chery Electric Motorcycle: चेरी, जो चीन में पैसेंजर कार और SUV निर्माता के रूप में जानी जाती है, अब इलेक्ट्रिक ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। चीन में पैसेंजर कार और SUV मैन्यूफैक्चरर के तौर पर जानी जाने वाली कंपनी Chery जो Omoda, Jaecoo, Jetour और Exeed जैसे ब्रांड्स के साथ काम करती है, अब इलेक्ट्रिकल टू-व्हीलर सेगमेंट में एंट्री मारने की तैयारी कर रही है। Chery ने एक इलेक्ट्रिक मोपेड को रजिस्टर कराया है। बता दें कि, कंपनी ने कुछ समय पहले एक इवेंट में फुली इलेक्ट्रिक ADV स्कूटर और एक EREV बाइक को पेश किया था।
चीन में इलेक्ट्रिक मोपेड
Chery चीन के प्रीमियम इलेक्ट्रिक ट-व्हीलर सेगमेंट को टारगेट कर रही है लेकिन इसकी शुरुआत एक कम कीमत वाले इलेक्ट्रिक मोपेड के रजिस्ट्रेशन के साथ हुई है। यह सिर्फ एक रेगुलेटरी फाइलिंग हो सकती है जिससे चेरी को चीन में अपना आधिकारिक मोटरसाइकिल मैन्यूफैक्टरिंग लाइसेंस मिल सके। हालांकि, चेरी ने अपने ई-मोपेड के किसी भी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है।
डिजाइन और कीमत
MIIT वेबसाइट पर लिस्टेड यह इलेक्ट्रिक मोपेड Yamaha की Vino रेंज के स्कूटरों जैसा दिखता है और इनमें 50cc से 150cc तक के ICE इंजन दिए जाते हैं। चीन में विनो के इलेक्ट्रिक क्लोन वर्जन तकरीबन 20 सालों से मौजूद हैं। ये ई-मोपेड क्लोन बहुत सस्ते होते हैं और CNY 2000 (लगभग 28,000 रुपए) में मिल जाते हैं।
बैटरी और रेंज
इसमें 2kWh वाले छोटे बैटरी पैक का यूज किया जाता है जिससे लगङग 50 किमी की रेंज मिलती है। लीथियम-आयन के बजाय इन क्लोन ई-मोपेड में अक्सर कम कीमत वाली लेड-एसिड बैटरी का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही, लागत को कम करने में हब मोटर्स का इस्तेमाल भी करता है।
Chery की NEV बाइक्स
टेक्नोलॉजी इवेंट में Chery ने अपनी दो आने वाली NEV बाइक्स को रीविल किया है जिसे चेरी के Cinnox ब्रांड के तहत बेचा जाएगा। इसमें से क Grow C3 है जिसे दुनिया की पहली रेंज-एक्सटेंडेड AI-इंटेलिजेंट क्रूजर बाइक के तौर पर पेश किया जा रहा है। इस हाई-एंड मोटरसाइकिल में पूरी तरह से इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन और चलते-फिरते बैटरी पैक को चार्ज करने के लिए छोट पेट्रोल जनरेटर दिया गया है।
क्या हैं इसमें फीचर्स?
Grow C3 के साथ लंबी रेंज और कम फ्यूल और कम मेंटेनेंट कॉस्ट जैसे कई फीचर्स की उम्मीद की जा सकती है। इस बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और कॉल्स व म्यूजिक जैसे कनेक्टिविटी सुविधाएं दी गई हैं। यह OTA अपडेट्स को भी सपोर्ट करती है। साथ ही, इसका क्रूजर स्टाइल डिजाइन लॉंग राइड्स में भी अच्छा एक्सपीरियंस देगा।
इलेक्ट्रिक एडवेंचर स्कूटर
Chery के एक इलेक्ट्रिक एडवेंचर स्कूटर भी शोकेस किया जो लगभग 150 से 200 किमी की रेंज देता है। हालांकि, इस बाइक की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। Chery का कहना है कि इस ADV को ऑटोमोटिव चार्जर का इस्तेमाल करके चार्ज किया जा सकता है। हालांकि, इसके लॉन्च और AC या DC चार्जिंग सपोर्ट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
