यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ChatGPT की मदद से खोज निकाली चोरी हुई Lamborghini, Google लोकेशन टूल्स का भी किया इस्तेमाल, जानें कैसे
एक व्यक्ति ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके दो साल पहले चोरी हुई अपनी Lamborghini Huracan EVO को ढूंढ ...और पढ़ें

HighLights
- चोरी हुई Lamborghini हुराकैन को ट्रैक करने के लिए ChatGPT और गूगल के लोकेशन टूल्स का इस्तेमाल किया।
- यह कार एक बड़े लग्जरी कार चोरी रैकेट का हिस्सा थी, जहां किरायेदार कागजात में हेराफेरी करके कारों को चुराते थे।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर की तकरीबन सभी पुलिस एजेंसियां वाहनों की चोरी की समस्या का सामना कर रही है। वहीं, उन चोरी हुई गाड़ियों का पता लगाने के लिए तरह-तरह के तरीके भी अपनाती है। हाल ही में एक व्यक्ति ने अपनी खोई हुई Lamborghini Huracan EVO को ढूढ़ने के लिए ऐसा तरीका अपनाया कि उसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। उसने अपनी कार का पता लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल किया। शख्स की यह कार कथित तौर पर दो साल पहले चोरी हो गई थी। आइए जानते हैं कि शख्स ने अपनी खोई हुई कार का पता किस तरीके से लगाया?
ChatGPT से खोज निकाली Lamborghini
- ऑरेंज काउंटी के एंड्रयू गार्सिया ने दो साल पहले सोचा था कि उनकी Lamborghini हमेशा के लिए चली गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, चोरों ने कई अन्य सुपरकारों के साथ मिलकर एक बहु-मिलियन-डॉलर की लग्जरी कार चोरी रैकेट चलाया था। इस योजना में किरायेदार शामिल थे, जिन्होंने लगभग दो दर्जन महंगी कारें कभी वापस नहीं कीं, बल्कि कागजात में हेराफेरी करके मालिकों के टाइटल छीन लिए और फिर उन्हें बेच दिया।
- गार्सिया के लिए, जिस दिन उनकी कार गायब हुई, वह बहुत दुखद था। उन्होंने बताया कि मैं रोया था। जब उनकी Lamborghini गायब थी, तब रैकेट के अन्य पीड़ितों को उनकी कारें वापस मिल गईं। हालांकि, गार्सिया की Lamborghini तब तक लापता रही, जब तक उन्हें इंस्टाग्राम पर एक अजीब सा मैसेज नहीं मिला। मैसेज में लिखा था कि क्या आपने यह कार बेची थी? जिसके साथ कार की नई तस्वीरें भी थीं। जाहिर है, जिस व्यक्ति ने गार्सिया से संपर्क किया, उसे कार में उनका बिजनेस कार्ड मिला था।
ऐसे खोजी Lamborghini
गार्सिया ने रहस्य को तुरंत सुलझाने के बजाय, गार्सिया ने खुद जांच करने का फैसला किया। उन्होंने उन तस्वीरों को ChatGPT में डाला, गूगल के लोकेशन टूल्स के साथ उसे जोड़ा और कार के स्थान का पता लगाने के लिए पर्याप्त डेटा निकालने में कामयाब रहे। यह रास्ता उन्हें डेनवर, कोलोराडो तक ले गया, जहां उन्होंने पुलिस को सूचित किया। वहां के अधिकारियों ने कार को ढूंढ़ निकाला और पुष्टि की कि वह वास्तव में गार्सिया की खोई हुई Lamborghini Huracan EVO थी।
जांच अभी भी जारी
कोलोराडो ऑटो थेफ्ट प्रिवेंशन अथॉरिटी के प्रवक्ता, केल गोल्ड ने इस अपरंपरागत जासूसी की सराहना की, और कहा है कि यह सक्रिय खुफिया जानकारी इकट्ठा करना चोरी हुए वाहनों को खोजने में बहुत फायदेमंद है। दिलचस्प बात यह है कि कोलोराडो में कार किसके पास थी, इसकी जांच अभी भी चल रही है। इस बीच, कैलिफोर्निया में चोरी रैकेट में शामिल व्यक्तियों को इसके नतीजे भुगतने पड़ रहे हैं। एक व्यक्ति को पहले ही चोरी और गबन के आरोपों में दोषी ठहराया जा चुका है और वह सज़ा का इंतज़ार कर रहा है, जबकि दूसरे की सुनवाई अक्टूबर में होनी है।