विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BYD SEALION 7 का नया वेरिएंट हुआ लॉन्‍च, कैसे हैं फीचर्स, कितनी है रेंज और कीमत

Published: Thu, 20 Aug 2026 03:00 PM (IST)

बीवाईडी की ओर से भारत में BYD Sealion 7 को ऑफर किया जाता है। निर्माता ने हाल में ही इसके ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में इलेक्‍ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसे देखते हुए निर्माताओं की ओर से कई वाहनों को पेश और लॉन्‍च किया जा रहा है। हाल में ही बीवाईडी की ओर से भी अपनी एसयूवी के नए वेरिएंट को लॉन्‍च किया गया है। BYD Sealion7 के डायनेमिक वेरिएंट में किस तरह की खासियत को दिया गया है। कितनी दमदार बैटरी और मोटर को दिया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुआ नया वेरिएंट

बीवाईडी की ओर से ऑफर की जाने वाली सी लायन 7 एसयूवी के नए वेरिएंट को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। इस एसयूवी के नए वेरिएंट के तौर पर डायनैमिक वेरिएंट को लॉन्‍च किया गया है।

कितनी दमदार बैटरी और मोटर

बीवाईडी की ओर से इस एसयूवी में 71.8 किलोवाट आवर की क्षमता की बैटरी को दिया गया है। जिससे इसे 520 किलोमीटर तक की एनईडीसी रेंज मिल सकती है। इसमें दी गई मोटर से इस एसयूवी को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से चलाने में सिर्फ 7.3 सेकेंड का समय लगता है।

कैसे हैं फीचर्स

बीवाईडी की ओर से ऑफर की जा रही इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाता है। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट, एंबिएंट लाइट, 15.6 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, पैनोरमिक रूफ, वेंटिलेटिड सीट, हीटेड सीट, वायरलैस चार्जर, VTOL जैसे फीचर्स के साथ ही 12 स्‍पीकर ऑडियो सिस्‍टम भी दिया जाता है। 

कितनी है कीमत

निर्माता की ओर से इस एसयूवी को दो वेरिएंट में ऑफर किया जाता है। जिसमें प्रीमियम और परफॉर्मेंस शामिल हैं। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 41.90 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 55.90 लाख रुपये तक है। डायनैमिक वेरिएंट के साथ निर्माता की ओर से सात किलोवाट होम चार्जर इंस्टॉलेशन के साथ दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Skoda Kushaq Facelift Review: कैसी है स्‍कोडा की नई एसयूवी, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?