विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हो जाइये तैयार... आ रही है BYD की नई लग्जरी कार Denza Z9 GT, टीजर में दिखी पहली झलक

Published: Thu, 29 Oct 2026 05:30 PM (IST)

Denza Z9 GT में 1156 PS पावर, 599 किमी रेंज, प्रीमियम फीचर्स और 2027 में भारत लॉन्च की संभावना है।

Denza Z9 GT का टीजर जारी

Denza Z9 GT का टीजर जारी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। BYD की लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी Denza भारतीय बाजार में अपनी एंट्री करने जा रही है। एंट्री से पहले कंपनी ने नई कार को टीज किया है। यह कार Denza Z9 GT हो सकती है। यह शानदार डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। कंपनी भारतीय बाजार में इसे 13 नवंबर 2026 को पेश करने जा रही है।

Denza Z9 GT के टीजर में क्या दिखा?

Denza की तरफ से जारी किए गए टीजर में Z9 GT का के जैसा LED हेडलैंप और कार के बूटलिड का खास डिजाइन देखने के लिए मिला है। टीजर मेंकार के बूस्ट मोड की भी झलक देखने के लिए मिली है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Denza India (@denzaindia_official)

Fjord Green कलर में आएगी Denza Z9 GT

टीजर में Denza Z9 GT के Fjord Green कलर ऑप्शन की भी झलक मिलने की संभावना है। यह एक गहरा हरा रंग है, जिस पर ग्लॉसी फिनिश दी गई है। यह कलर कार की प्रीमियम पहचान को और खास बनाता है।

Denza Z9 GT का डिजाइन

Denza Z9 GT कंपनी के ग्लोबल पोर्टफोलियो की प्रमुख कारों में शामिल है। इसे बड़ी लग्जरी यूरोपीय सेडान को टक्कर देने और BYD की तकनीकी क्षमताओं को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। कार की सबसे खास पहचान इसका शूटिंग ब्रेक बॉडी स्टाइल है। इसकी ढलान वाली रूफलाइन कार को लो-स्लंग और स्पोर्टी लुक देती है।

Denza Z9 GT का इंटीरियर

Denza Z9 GT के केबिन में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसमें दो रेफ्रिजरेटर, डिजिटल साइड मिरर और 1150W का 20-स्पीकर DEVIALET साउंड सिस्टम शामिल है। इसके अलावा, कार में 17.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 13.2-इंच की पैसेंजर एंटरटेनमेंट स्क्रीन मिलती है।

कार की फ्रंट सीट्स में 8-वे पावर एडजस्टमेंट की सुविधा दी गई है। इनमें हीटिंग, वेंटिलेशन, 10-पॉइंट मसाज फंक्शन और एक्टिव साइड बोल्स्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही Denza Z9 GT में चार-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और दो 50W वायरलेस फोन चार्जर भी दिए गए हैं।

Denza Z9 GT के सेफ्टी फीचर्स

Denza Z9 GT में Level 2+ ADAS यानी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा, कार में कई एयरबैग और विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक सेफ्टी सिस्टम मिलते हैं। इसमें व्हीकल मोशन कंट्रोल सिस्टम भी दिया गया है। यह सिस्टम 180 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार पर टायर फटने जैसी स्थिति में कार को दुर्घटना से बचाने में मदद कर सकता है।

Denza Z9 GT की बैटरी और रेंज

ग्लोबल मार्केट में Denza Z9 GT पूरी तरह इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन आप्शनों के साथ आती है। कंपनी की फ्लैगशिप चार्जिंग तकनीक के तहत इसमें 1500 kW DC फास्ट-चार्जिंग क्षमता बताई गई है। दावा है कि इस तकनीक की मदद से बैटरी को 10 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक चार्ज करने में केवल 5 मिनट लगते हैं। Denza Z9 GT में रियर एक्सल पर अडैप्टिव डुअल-चेंबर एयर सस्पेंशन दिया गया है। इसके साथ कार में कार्बन-सिरेमिक डिस्क ब्रेक भी मिलते हैं।

भारत में कब होगी लॉन्च?

Denza ने अभी Z9 GT की भारत में लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिलहाल, कंपनी का भारतीय बाजार में डेब्यू 13 नवंबर को होना है। इसके बाद Denza Z9 GT को साल 2027 में भारत में पेश किए जाने की उम्मीद है। इसे ऑटो एक्स्पो में पेश किया जा सकता है। भारत में Denza Z9 GT की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये हो सकती है।

यह भी पढ़ें- BYD SEALION 7 का नया वेरिएंट हुआ लॉन्‍च, कैसे हैं फीचर्स, कितनी है रेंज और कीमत