BMW ने अनवील की iX3 M60 xDrive इलेक्ट्रिक SUV, 612hp की पावर के साथ मिलेगी 754 किमी की लंबी रेंज
BMW iX3 M60 xDrive: BMW ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV iX3 M60 xDrive को अनवील कर दिया है। यह 612hp पावर और 754 किमी की रेंज के साथ लॉन्च होगी।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। BMW ने iX3 M60 xDrive को अनवील कर दिया है जो इस इलेक्ट्रिक गाड़ी की रेंज-टॉपिंग परफॉर्मेंस वर्जन है। कार निर्माता का दावा है कि 612hp वाली iX3 M60 अब तक की सबसे पावरफुल Neue Klasse एसयूवी है। WLTP साइकिल के तहत इसकी क्लेम रेंज 754 किमी है। M60 में स्टैंडर्ड तौर पर कई M अपग्रेड भी मिलते हैं।
इंजन मोटर और परफॉर्मेंस
BMW iX3 M60 xDrive में डुअल-मोटर सेटअप दिया गया है यानी इसके हर एक Axle पर एक इलेक्ट्रिक मोटर है जो जैसा कि पहले बताया गया है 612hp की पावर और 875nm का टॉर्क जनरेट करती है। BMW का दावा है कि M60 के पिछले हिस्से में एक नई Gen6 मोटर दी गई है जिससे ज्यादा पावर और टॉर्क मिलना संभव होता है। यह EV 0 से 100kmph की स्पीड सिर्फ 3.9 सेकंड में पकड़ लेती और इसकी टॉप-स्पीड 240kmph है।
बैटरी और चार्जिंग
इसमें स्टैंडर्ड iX3 जैसी ही 108.7kWh की बैटरी पैक दी गई है जो 400kW तक की DC चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करती है। BMW का कहना है कि ग्राहक 10 मिनट की चार्जिंग में 340 किमी तक की रेंज बढ़ा सकते हैं और इसमें 22kW तक की AC चार्जिंग कंपैटिबिलिटी मिलती है।
फ्रंट और हेडलाइट्स
BMW iX3 M60 में कई M-Specific एक्सटीरियर एलिमेंट्स दिए गए हैं जो इसे रेगुलर iX3 से अलग बनाते हैं। इसके आगे की तरफ, BMW की GT रेस कारों से इंस्पायर्ड M Yellow Lights दी गई हैं और साथ ही बंद की गई किडनी ग्रिल के दोनों तरफ 3-पार्ट वाले लाइट एलिमेंट्स मिलते हैं। साइड प्रोफाइल में इसमें M-Specific OVRM कैप और फ्रंट फेंडर पर M बैज मिलते हैं।
पीछे की तरफ, इसमें एक ब्लैक डिफ्यूजर मिलता है और टेल-लाइट्स की एक अलग ही लाइट सिग्नेचर दी गई है। इसमें एक M-Specific रूफ स्पॉइलर भी दिया गया है।
इंटीरियर और फीचर्स
इंटीरियर में इसमें बूस्ट और एम मोड के लिए एक डेटिकेटेड कंट्रोल्स के साथ M Sport स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। M Sport सीटें इसमें स्टैंडर्ड तौर पर मिलती हैं। iX3 M60 xDrive में My Modes भी मिलते हैं जो लाइटिंग, साउंड, डिस्प्ले, चेसिस और ड्राइव सिस्टम में बदलाव करने की अनुमति देते हैं। ऑडियो के लिए इसमें 430W का 13-स्पीकर हरमन कार्डन सिस्टम और डॉल्बी एटमॉस दिया गया है।
BMW इसमें तीन इंटीरियर थीम और 7 अपहोल्स्ट्री ऑप्शन देगी जबकि स्टैंडर्ड एम इंटीरिय में ब्लैक अपहोल्स्ट्री मिलती है।
कैरी-ओवर फीचर्स
इसमें पहले से मिलने वाले फीचर्स शामिल हैं जिनमें बीच में लगा 17.9 इंच का टचस्क्रीन और पूरी चौड़ाई वाला पैनोरमिक विजन सिस्टम शामिल है जो बैटरी की चार्ज कंडिशन जैसे डिटेल्स दिखाता है। साथ ही, इसमें एक ऑप्शनल 3D हेड-अप डिस्प्ले भी ऑफर किया जाएगा। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि यह भारत में आएगी या नहीं।
