Move to Jagran APP

BMW ग्रुप इंडिया COVID-19 महामारी से लड़ने के लिए इन तरीकों से कर रही मदद

BMW ग्रुप इंडिया ने COVID-19 महामारी से लड़ाई में 3 करोड़ रुपये की सहायता का ऐलान किया है।

By Ankit DubeyEdited By: Published: Fri, 17 Apr 2020 12:44 PM (IST)Updated: Fri, 17 Apr 2020 12:44 PM (IST)
BMW ग्रुप इंडिया COVID-19 महामारी से लड़ने के लिए इन तरीकों से कर रही मदद
BMW ग्रुप इंडिया COVID-19 महामारी से लड़ने के लिए इन तरीकों से कर रही मदद

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। BMW ग्रुप इंडिया ने COVID-19 महामारी से लड़ाई में 3 करोड़ रुपये की सहायता का ऐलान किया है। इसके तहत दिल्ली NCR और चेन्नई में सरकारी और गैर सरकारी संगठनों के साथ कार्य आरंभ हो चुका है। BMW ग्रुप इंडिया, BMW ग्रुप प्लांट चेन्नई और BMW इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज के कर्मचारी इस उद्देश्य में स्वैच्छिक योगदान करेंगे।

loksabha election banner

BMW ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट एंड चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, रुद्रतेज सिंह ने कहा, "कोरोनावायरस महामारी ने पूरे विश्व के लोक स्वास्थ्य, उद्योग, अर्थतंत्र और व्यवसायों के लिए बहुत बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। मानव जीवन पर इसके प्रभाव को कम करने, गरीब लोगों को तुरंत राहत पहुंचाने और इस संकट से लड़ने के लिए कार्यरत लोगों को मजबूत करने के लिए जिम्मेदार कारवाई और गंभीर कोशिशों की बेहद जरूरत है। इस समय सबसे अधिक महत्वपूर्ण है कि इस प्रकोप को कम किया जाए और सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित की जाए। यही सर्वोच्च प्राथमिकता और उत्तरदायित्व है जिसे हम बड़ी गंभीरता से ले रहे हैं। BMW ग्रुप की सुदृढ़ संस्कृति समय के साथ हमेशा खरी साबित हुई है। मानव समुदाय पर आए इस अप्रत्याशित खतरे से लड़ने के लिए संपूर्ण भारत के हमारे कर्मचारियों और डीलर पार्टनर्स का संकल्प और प्रतिबद्धता ठोस और अटल है।"

  • BMW ग्रुप इंडिया अपने चेन्नई कारखाने के निकट चेंगलपट्टु में सरकारी जनरल हॉस्पिटल में मरीजों के लिए एक आइसोलशन वार्ड तैयार करने में सहभागिता करेगा।
  • दिल्ली NCR और चेन्नई में चिकित्सा केन्द्रों के लिए क्रिटिकल केयर उपकरण और सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
  • दिल्ली NCR और चेन्नई में चिकित्सा कर्मियों के लिए पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट (PPE) दिया जाएगा
  • इस पहल के अंतर्गत प्लांट चेन्नई और दिल्ली NCR के आस पास के गरीब परिवारों के पोषण के लिए धन मुहैया कराया जाएगा।

COVID-19 महामारी के बीच भारत में BMW ग्रुप के सभी कार्यालयों में घर से काम करने की नीति लागू की गई है। नेशनल सेल्स कंपनी और BMW इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज में 23 मार्च 2020 से 3 मई 2020 तक घर से काम किया जाएगा। BMW ग्रुप प्लांट चेन्नई में स्थानीय उत्पादन को 3 मई 2020 तक के लिए बंद कर दिया गया है। हालांकि, सिक्योरिटी, फैसिलिटी मैनेजमेंट और हेल्थकेयर जैसी आवश्यक सेवाएं जारी हैं। सरकार के सभी निर्देशों और आवश्यक सुरक्षा उपायों का पालन करते हुए सभी कार्यकलापों में बिजनेस कंटिन्यूईटी सुनिश्चित की जा रही है।

भारत में BMW, MINI और BMW मोटोर्राड डीलरशिप के स्टाफ ग्राहकों को सेवा देने के लिए घर पर रहकर काम कर रहे हैं। आफ्टरसेल्स और ब्रेकडाउन सर्विस के स्टाफ स्थानीय सरकार के निर्देशों के अनुसार परिचालन कर रहे हैं और सीमित कार्य कर रहे हैं। फिलहाल सभी शोरूम बंद हैं और सरकार के परामर्श के अनुसार खुलेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.