Move to Jagran APP

BMW ग्रुप इंडिया ने साल 2019 में डिलीवर किए 9641 वाहन

BMW ग्रुप इंडिया ने वर्ष 2019 के दौरान अपनी BMW और Mini कारों की 9641 यूनिट्स डिलीवर की हैं

By Ankit DubeyEdited By: Published: Thu, 09 Jan 2020 10:03 AM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 10:03 AM (IST)
BMW ग्रुप इंडिया ने साल 2019 में डिलीवर किए 9641 वाहन

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। BMW ग्रुप इंडिया ने वर्ष 2019 के दौरान अपनी BMW और Mini कारों की 9,641 यूनिट्स डिलीवर की हैं। BMW इंडिया ने 9,000 यूनिट्स की डिलीवरी की है, जबकि Mini ब्रांड की 641 यूनिट्स डिलीवर हुई हैं। BMW Motorrad की भी इस साल 2,403 मोटरसाइकिल्स डिलीवर हुई हैं। पूरे ग्रुप की बिक्री देखें तो साल-दर-साल के आधार पर गिरावट देखी गई है। कंपनी ने वर्ष 2018 के दौरान 11,105 वाहनों को डिलीवर किया था।

loksabha election banner

BMW ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, रूद्रतेज सिंह ने कहा, "2019 भारतीय मोटर वाहन उद्योग के लिए एक आसान वर्ष नहीं था क्योंकि विभिन्न मैक्रोइकॉनॉमिक और संरचनात्मक परिस्थियों ने इसकी नींव को हिला दिया। हालांकि इंडस्ट्री अभी भी कठिन समय का सामना कर रहा है, हम 2020 के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं। हम हमेशा अपने ग्राहकों पर ध्यान केंद्रित करके मुकाबले में रहेंगे।"

BMW इंडिया ने स्थानीय रूप से उत्पादित SUV रेंज से आने वाले 50 प्रतिशत से अधिक का महत्वपूर्ण योगदान दिया है जिसमें BMW X5, BMW X3 और X1 कारें शामिल हैं। इस पूरी बिक्री में हाल ही में लॉन्च की गई 3 सीरीज और 5 सीरीज का काफी बड़ा योगदान रहा है।

वहीं, अगर Mini की बात करें तो स्थानीय रूप से उत्पादित कंट्रीमैन ने मिनी इंडिया की बिक्री में 70 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी हासिल की है। इसके अलावा अगर BMW Motorrad इंडिया की बात करें तो इसमें BMW G 310 R और BMW G 310 GS मोटरसाइकिल का बड़ा योगदान देखने को मिला है और इसने सालाना 85 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी हासिल की है। BMW R 1250 GS/GSA, BMW F 750/850 GS और BMW S 1000 RR भी कई मोटरसाइकिल उत्साही लोगों की एक फेवरेट मोटरसाइकिल बनती जा रही है।

ये भी पढ़ें:

Salman Khan ने अपनी फिल्म के विलन को दी 1.85 करोड़ की कार, जानें क्या है इसमें खास

खत्म हुआ इंतजार, Hyundai Aura इस दिन हो रही है लॉन्च


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.