Move to Jagran APP

BMW इंडिया ने की भुवनेश्वर और कटक में BMW फैसिलिटी NEXT की घोषणा

BMW ग्रुप इंडिया ने कटक में BMW फैसिलिटी NEXT के लॉन्च की घोषणा की है।

By Ankit DubeyEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 06:26 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 06:26 PM (IST)
BMW इंडिया ने की भुवनेश्वर और कटक में BMW फैसिलिटी NEXT की घोषणा
BMW इंडिया ने की भुवनेश्वर और कटक में BMW फैसिलिटी NEXT की घोषणा

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। BMW ग्रुप इंडिया ने कटक में BMW फैसिलिटी NEXT के लॉन्च की घोषणा की है। OSL प्रेस्टीज अब पूर्वी भारत में सबसे बड़े फुल-फ्लेज्ड इंटीग्रेटेड रिटेल और सर्विस फैसिलिटी में BMW और BMW मोटोराड का प्रतिनिधित्व करेगा। नवीनतम BMW फैसिलिटी NEXT कॉन्सेप्ट पर आधारित यह नई फैसिलिटी BMW कार और BMW मोटोराड मोटरसाइकल्स दोनों की खास रेंज का प्रदर्शन करती है। यह NH-16, भानपुर, कटक - 753011 में स्थित है और डीलर प्रिंसिपल के तौर पर इसका नेतृत्व चर्चित मिश्रा कर रहे हैं।

loksabha election banner

BMW फैसिलिटी NEXT BMW डीलर नेटवर्क के विकास को दर्शाता है। इसे उपभोक्ताओं के साथ भावनात्मक जुड़ाव को प्रोत्साहित करने के लिए डिजाइन किया गया है। मॉडर्न आर्किटेक्चर, दिलकश डिजाइन, नए जमाने की आकर्षक तकनीकें और एक खास कैफे इस फैसिलिटी में हर जगह BMW ग्रुप ब्रांड्स के सभी पहलुओं और अद्भुत खूबियों को जाहिर करते हैं।

BMW ग्रुप इंडिया के एक्टिंग प्रेसिडेंट, अरलिंडो टेक्सेरा ने कहा, "BMW ग्रुप का जॉय का वादा अपने उत्पादों और सेवाओं से भी आगे बढ़कर, अपने कस्टमर्स और फैन्स को हर उस तरह से स्पर्श करता है, जिससे वे हमारे साथ जुडे हैं। यह खास जुड़ाव वक्त के साथ बदलती उपभोक्ता जरूरतों को संबोधित करने के लिए विकसित हुआ है। BMW फैसिलिटी NEXT एक डीलरशिप के अंदर पहले कदम से ही हर मामले में अपने ग्राहकों को खुश करने की चाह का प्रतिबिंब है। BMW और BMW मोटोराड का सामंजस्य एक ही छत के नीचे दोनों ब्रांडों, उनके सुपीरियर प्रॉडक्ट्स और बेजोड़ सेवाओं का अनुभव करने के लिए एक प्रवेश द्वार जैसा है। OSL प्रेस्टीज BMW का एक भरोसेमंद पार्टनर रहा है और हमने उन्हें भारत के सबसे आशाजनक बाजारों में से एक में BMW मोटोराड के डीलर पार्टनर के रूप में भी नियुक्त करके हमारे रिश्ते को और मजबूत किया है।"

OSL प्रेस्टीज के डीलर प्रिंसिपल, चर्चित मिश्रा ने कहा, "भुवनेश्वर और कटक में एक इनोवेटिव BMW फैसिलिटी NEXT के तौर पर BMW और BMW मोटोराड का प्रतिनिधित्व करते हु, हमें बेहद खुशी हो रही है। एक अनूठे फॉरमैट में दो दिलकश और डायनैमिक ब्रांड्स का बेहतरीन मेल कस्टमर्स और संभावित खरीदारों को बेमिसाल डीलरशिप अनुभव प्रदान करता है। BMW ग्रुप इंडिया के साथ मिलकर हम इस उभरते हुए बाजार में बढ़ते लक्जरी ऑटोमोबाइल सेगमेंट का लाभ उठाएंगे और अपने ग्राहक वर्ग की सेवा करेंगे।"

यह नई फैसिलिटी कुल 73,000 वर्गफुट क्षेत्र में फैली हुई है और तीन लेवल से मिलकर बनी है - व्हीकल डिस्प्ले एरिया, वर्कशॉप सेक्शन और एक मेजेनाइन फ्लोर, जहां कैफे भी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.