विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

177kmph की टॉप स्पीड और 48hp वाला पावरफुल इंजन, BMW ने अनवील की 4 वेरिएंट्स वाली नई बाइक

Published: Fri, 16 Oct 2026 01:04 PM (IST)

BMW 450 R Roadster: BMW ने नई F 450 RR स्पोर्ट्स बाइक को अनवील कर दिया है। इसमें 420cc का इंजन, नया डिजाइन और कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इस महीने की शुरुआत में टीजर के सामने आने के बाद BMW Motorrad ने आधिकारिक तौर पर नई F 450 RR को अनवील कर दिया है। F 450 GS Adventure मोटरसाइकिल और हाल ही में सामे आई F 450 R Roadster के बाद यह मोटरसाइकिल BMW के 420cc पैरेलल-ट्विन लाइनअप को पूरी तरह से फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में आगे बढ़ाती है।

कैसा है डिजाइन?

F 450 RR की स्टाइलिंग BMW की फ्लैगशिप 1000 RR से इंस्पारयर्ड है। इसका निचला फ्रंट एंड, रेज्ड टेल, विंगलेट्स और एसिमेट्रिक साइड फेयरिंग इसे एक अलग लुक देते हैं। इसकी राइट साइड में फेयरिंग गिल्स और RRR-इंस्पायर्ड DRL सिग्नेचर के साथ LED हेडलाइट शामिल हैं। क्लिप-ऑन हैंडलबार एक स्पोर्टी राइडिंग पोजीशन देते हैं जबकि स्कल्पटेड टैंक राइडर के घुटनों को सपोर्ट देते हैं।

स्टैंडर्ड सीट हाइट 790mm है जिसमें ऑप्शनल सीटों से इसे घटाकर 775mm या फिर बढ़ाकर 810mm किया जा सकता है।

इंजन और परफॉर्मेंस

इसमें 420cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है जो 8,750rpm पर 48hp की पावर और 6,750rpm पर 43nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 135-डिग्री क्रैंकपिन ऑफसेट और एक बैलेंस शाफ्ट दिया गया है जो BMW का दावा है कि 3,000 rpm से ही 80% पीक टॉर्क मिलना शुरू हो जाता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

BMW के मुताबिक, यह बाइक 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ने में 5.6 सेकंड का समय लेती है और इसकी टॉप-स्पीड 177kmph है।

वेरिएंट्स और फीचर्स

BMW F 450 RR को Base, Sport, M Sport और M Sport में पेश करेगी। बेस वेरिएंट कॉस्मिक ब्लैक कलर में आता है जबकि स्पोर्ट वेरिएंट में रेसिंग रेड, शिफ्ट असिस्टेंट प्रो और स्पोर्ट सस्पेंशन मिलता है। दोनों M Sport वर्जन स्नीफेल व्हाइट / एम मोटरस्पोर्ट कलर्स में आते हैं और इनमें राइडिंग मोड्स प्रो मिलते हैं।

URL- bmw f 450 rr debuts with 48hp powerful engine with 4 variants and 177kmph of top speed

सस्पेंशन और फ्रेम

इस बाइक में ट्यूबलर स्टील फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है जिसमें इंजन एक लोड-बेयरिंग हिस्से के तौर पर है। सस्पेंशन में 43mm का KYB USD फोर्क और एडजस्टेबल प्रीलोड व रिबाउंड के साथ KYB रियर शॉक दिया गया है। स्पोर्ट सस्पेंशन में आगे की तरफ रिबाउंड और कंप्रेशन एजजस्टमेंट का ऑप्शन मिलता है।

व्हील्स और ब्रेक

इस बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जिसमें आगे 110/70 और पीछे 150/60 साइज के टायर दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए इसमें Brembo फोर-पिस्टन कैलिपर्स के साथ आगे 310mm की डिस्क ब्रेक और ByBre कैलिपर के साथ पीछे 240mm की डिस्क ब्रेक दी गई है। Rain, Road और Race मोड स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं।

इसके अलावा, इस बाइक में कनेक्टिविटी के साथ 6.5 इंच का TFT डिस्प्ले, हीटेड ग्रिप, USB-C चार्जिंग और ऑल-LED लाइटिंग स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Tesla Roadster: आ गई हवा में उड़ने वाली कार! सिर्फ 1 सेकंड में पकड़ेगी 96kmph की स्पीड और 483 किमी रेंज