विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Tesla Roadster: आ गई हवा में उड़ने वाली कार! सिर्फ 1 सेकंड में पकड़ेगी 96kmph की स्पीड और 483 किमी रेंज

Published: Fri, 16 Oct 2026 11:22 AM (IST)

Tesla Roadster: टेस्ला ने 2017 में पहले कॉन्सेप्ट को दिखाने के 9 साल बाद नई डिजाइन की गई रोडस्टर को ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Tesla ने 2017 में अपने पहले कॉन्सेप्ट को दिखाने के लगभग 9 सालों के बाद दोबारा डिजाइन की गई Roadster को पेश किया है। इसमें नया और शार्प डिजाइन दिया गया है जो तीन वेरिएंट्स- परफॉर्मेंस, थ्रस्ट और रॉकेट में लाया गया हहै जिसमें सबसे एडवांस रॉकेट मॉडल में हवा में स्टंट दिखाने के लिए थ्रस्टर्स दिए गए हैं।

लाइव शो में डेमो

Tesla ने लाइव शो के दौरान दिखाया कि यह कार हवा में पलट सकती है, उल्टा चल सकती है और बैरल रोल कर सकती है। कंपनी का दावा है कि यह कार सिर्फ 0.81 सेकंड में 0 से 60mph (96.56kmph) की रफ्तार पकड़ सकती है। इसके अलावा, सिंगल सीट रॉकेट मॉडल की रफ्तार और भी ज्यादा होने का दावा किया गया है।

थ्रस्ट वेरिएंट और परफॉर्मेंस

शुरुआती मॉडल Performance में दो लोगों के बैठने की जगह दी गई है और इसे सड़कों पर चलाने के लिए बनाया गया है। इसमें एक्टिव एयरोडायनामिक्स और मल्टी-मोड सक्शन सिस्टम दिया गया है और कंपनी का दावा है कि यह 1.6 सेकंड से भी कम समय में 0 से 60mph की रफ्तार पकड़ सकता है। दो सीटों वाले Thrust मॉडल में सक्शन सिस्टम के साथ पीछे की तरफ कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स दिए गए हैं।

Tesla इस वेरिएंट को रेस ट्रैक पर चलाने के लिए पेश करती है और इसका दावा है कि यह 0.9 सेकंड से भी कम समय में 0 से 60mph की स्पीड पकड़ सकती है।

रॉकेट वेरिएंट और स्पेसिफिकेशन

सबसे टॉप पर है सिंगल सीट रॉकेट मॉडल है। इस वर्जन में चारों तरफ कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स दिए गए हैं जिनके बारे में Tesla का कहना है कि यह आगे, ऊपर और घूमने की स्पीड में मदद करते हैं। इसका 0 से 60mph की रफ्तार पकड़ने का समय 0.59 सेकंड से भी कम बताया गया है।

इसके अलावा, Tesla की पोस्ट में बिना किसी खास वेरिएंट या टेस्ट साइकिल बताए 483 किमी से ज्यादा की रेंज का भी जिक्र है। रॉकेट मॉडल के लिए इसकी टॉप-स्पीड 230mph (370kmph) से ज्यादा बताई गई है।

थ्रस्टर सिस्टम और तकनीक

Tesla का दावा है कि इसका थ्रस्टर सिस्टम टायरों से मिलने वाले फोर्स से चार या पांच गुना ज्यादा फोर्स जनरेट कर सकता है। कंपनी का कहना है कि Roadster के लिए SpaceX की थ्रस्टर तकनीक को अपनाने में नए हार्डवेयर और कंट्रोल्स की जरूरत पड़ी है। कंप्रेस्ड गैस को कार में उपलब्ध जगहों पर रखे गए कार्बन-फाइबर ओवरव्रैप्ड वेसल में स्टोर किया जाता है।

Tesla का कहना है कि ज्यादा कंप्रेस्ड गैस ले जाने से फ्लाइंग का समय बढ़ जाता है। हालांकि, पोस्ट में उस टाइम का कोई जिक्र नहीं किया गया है।

इंटीरियर डिटेल्स

अंदर की तरफ Tesla ने Grey Microsuede डिटेलिंग और सपोर्टिव सीट बोल्सटर्स के साथ एक अल्ट्राव्हाइट केबिन का जिक्र किया है। वजन कम करने के लिए इसमें मैनुअल कंट्रोल और फिक्स सीट पोजीशन दी गई है। साथ ही, वजन को लिमिटेड रखने के लिए मैग्नीशियम, टाइटेनियन और कार्बन फाइबर का भी इस्तेमाल किया गया है।

लेकिन, Tesla की पोस्ट में किसी भी कंफर्म कर्ब वेट, बैटरी कैपेसिटी, मोटर आउटपुट या पावरट्रेन कॉन्फिगरेशनन का खुलासा अभी नहीं किया गया है। Tesla का लक्ष्य 2028 में प्रोडक्शन शुरू करने का है और दिखाई गई गगाड़ी अभी कॉन्सेप्ट है जिसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है।