विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BMW CE 04: BMW भारत में लॉन्च करेगी प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज पर 130 किमी रेंज का दावा

Published: Sat, 22 Jun 2024 05:00 PM (IST)

BMW CE 04 Launch Date BMW अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने ...और पढ़ें

BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर 24 जुलाई को लॉन्च होगा।
BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर 24 जुलाई को लॉन्च होगा।

HighLights

  1. BMW CE 04 में 15kW इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है।
  2. यह 2.6 सेकंड में 0-50kmph की स्पीड पकड़ लेती है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। BMW अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर 24 जुलाई को भारत में लॉन्च करने को तैयार है। इस स्कूटर का नाम BMW CE 04 है। यह कंपनी का एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसे पहले दिसंबर 2022 में भारत में पेश किया गया था, लेकिन अब इसे लॉन्च किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि यह स्कूटर किन-किन फीटर्स से लैस होने वाला है।

BMW CE 04 के इंजन का परफॉर्मेंस

इस स्कूटर में 15kW, परमानेंट मैग्नेट, लिक्विड-कूल्ड सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर लगाया गया है, जो 41bhp का पावर और 61Nm का टॉर्क जनरेट करता है। BMW दावा करती है कि इसे एक बार फुल चार्ज करने पर 130km की दूरी तय की जा सकती है। वहीं, इसे फुल चार्ज होने में करीब चार घंटे से थोड़ा अधिक समय लगता है। यह स्कूटर महज 2.6s में 0 से 50kmph की स्पीड पकड़ लेती है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 120 किमी प्रति घंटे है।

यह भी पढ़ें- खरीद रहे हैं सेकेंड हैंड बाइक, इन बातों का रखें ध्यान

BMW CE 04 के फीचर्स है शानदार

यह स्कूटर किसी साइंस-फिक्शन मूवी की तरह दिखता है। इसके चारों तरफ बड़े एप्रन और फ्लैट बॉडी पैनल लगाए गए हैं। इसके सीट का डिजाइन काफी आकर्षक है। इसमें स्टील डबल लूप फ्रेम लगाया गया है। इसमें आपको डिस्क ब्रेक और ABS मानक मिलेंगे। इसके साथ ही इसमें कनेक्टिविटी और नेविगेशन के साथ 10.25 इंच का TFT डिस्प्ले भी दिया गया है। फोन को चार्ज करने के लिए USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। इसमें डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ ही तीन राइड मोड- इको, रेन और रोड मोड दिए गए हैं।

इलेक्ट्रिक स्कूटर की इतनी होगी कीमत

BMW CE 04 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रूपये के आस-पास रहने वाली है। वहीं, यह स्कूटर लॉन्च होने के तुरंत बाद से ही डिलीवरी के लिए उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें- चलाना सीख रहे हैं बाइक या स्कूटर, तो इन सेफ्टी टिप्स का कारें पालन