विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bills Gates In India: बिल गेट्स ने चलाया आनंद महिंद्रा का इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर, भारत की तरक्की के हुए फैन

By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
Published: Mon, 06 Mar 2023 05:30 PM (IST)Updated: Mon, 06 Mar 2023 06:05 PM (IST)

Bill Gates Drives Autorickshaw Shares Video on Instagram इस वीडियो को देखकर आपको बेहद खुशी होगी क्योंकि बिल गेट्स जैसी ...और पढ़ें

Bills Gates In India: भारत में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को चलाते नजर आए बिल गेट्स
Bills Gates In India: भारत में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को चलाते नजर आए बिल गेट्स

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। माइक्रोसॉफ्ट को फाउंडर और अरबपति बिल गेट्स इस समय भारत में हैं। उन्होने हाल ही में आनंद महिंद्रा की इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर ट्रिओ को चलाया। बिल गेट्स का अंदाज को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह प्रदूषण के खिलाफ किस तरीके से आवाज उठाते नजर आ रहे हैं। बिल गेट्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें महिंद्रा की इलेक्ट्रिक रिक्शा को चला भारत की तारीफ की है।

हरियाणा नंबर प्लेट से लैस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को बड़ा ही उत्साह के साथ बिल गेट्स चलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आपको बेहद खुशी होगी, क्योंकि बिल गेट्स जैसी हस्ती भारत की घरती पर आकर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को इन्जॉय कर रहे हैं और भारत की टेक्नोलॉजी की तारीफ कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Bill Gates (@thisisbillgates)

इस वीडियो को कैप्शन देते हुए बिल गेट्स ने लिखा कि इनोवेशन के मामले में भारत के जुनून का लेवल बहुत हाई है। मैंने एक इलेक्ट्रिक रिक्शा चलाया, जो 131 किमी (लगभग 81 मील) तक यात्रा करने और 4 लोगों को ले जाने में सक्षम है। महिंद्रा जैसी कंपनियों को परिवहन उद्योग के डीकार्बोनाइजेशन में योगदान करते देखना प्रेरणादायक है।

आनंद महिंद्रा ने कुछ यू किया रिएक्ट

आनंद महिंद्रा ने बिल गेट्स की वीडियो को अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने उनका आभार व्यक्त किया। आनंद महिंद्रा ने कहा कि चलती का नाम गाड़ी। बिल गेट्स आपको इस बार ट्रिओ की सवारी करते हुए देखना मेरे लिए खुशी की बात है। अब आपका एजेंडा सचिन तेंदुलकर के साथ रेस करना है।

दुनियाभर में कार्बन उत्सर्जन को जीरो लेवल तक ले जाने की तमाम कोशिशें हो रही हैं और इनके लिए फॉसिल फ्यूल पावर्ड वीइकल्स के विकल्प के रूप में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को अपनाया जा रहा है।