विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ola ने Google Maps का छोड़ा साथ, अब खुद के मैप पर चलाएगी कैब, बचेंगे 100 करोड़ रुपये

Published: Sat, 06 Jul 2024 04:00 PM (GMT+05:30)

ऑनलाइन कैब प्रोवाइडर ओला ने गूगल मैप का साथ छोड़ दिया है। अब कंपनी नेविगेशन के लिए खुद के बनाए ...और पढ़ें

ओला लेकर आया खुद का Ola Maps।
ओला लेकर आया खुद का Ola Maps।

HighLights

  1. भविश अग्रवाल ने लॉन्च किया खुद का Ola Maps।
  2. प्रमुख राइड-हेलिंग ऐप की मैपिंग जरुरतो को पूरा करता है।
  3. ओला ने मैप्स को इन-हाउस डेवलप किया है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। ऑनलाइन टैक्सी प्रोवाइड करवाने वाली कंपनी ओला (Ola) अब नेविगेशन के लिए खुद का मैप लेकर आ गई है। कंपनी ने इसे खुद डेवलप किया है, जिसपर पर वह शिफ्ट कर चुके हैं। ओला मैप पर पूरी तरह से शिफ्ट होने के बाद ओला को नेविगेशन के लिए गूगल मैप्स (Google Maps) का सहारा नहीं लेगी।

गूगल मैप पर खर्च होते थे सालाना 100 करोड़

ओला के सह-संस्थापक भविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर लिखते हुए कहा कि अब हम Google मैप्स से पूरी तरह से बाहर निकल चुके हैं। गूगल मैप पर हम सालाना 100 करोड़ रुपये खर्च करते थे, लेकिन हमने इस महीने खुद तैयार किए गए ओला मैप्स पर शिफ्ट होकर इस खर्च को जीरो कर लिया है। इसके साथ ही भविश अग्रवाल ने लोगों को अपने ओला ऐप को अपडेट करने की सलाह भी दी।

यह भी पढ़ें- Tesla के भारत न आने पर Bhavish Aggarwal की प्रतिक्रिया, कहा भारत का कुछ नहीं...

AI आधारित है ओला ऐप

Ola Maps की घोषणा ओला ग्रुप ऑफ कंपनीज के जरिए Microsoft Azure के साथ टाईअप खत्म होने के बाद किया गया है। इसके साथ ही इस दौरान ही कंपनी ने अपने पूरे सिस्टम को इन-हाउस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारत ओला मैप्स पर शिफ्ट कर लिया है।

वहीं, 11 मई को भविश अग्रवाल ने X पर लिखा था कि एक सप्ताह के भीतर मैप और नेविगेशन की जरूरत को पूरा काने में फर्म की AI कृत्रिम पूरी तरह से सक्षम हो जाएगी। इसके साथ ही Krutrim AI समय कहा गया था कि यह क्लाउड सेवाओं के भीतर मैपिंग समस्या को बेहतर करेगी।

टू-व्हीलर के लिए मैप्स को रोलआउट की घोषणा जनवरी में हुई

ओला मैप्स लोकेशन-आधारित सर्विस सहित लोकेशन इंटेलिजेंस सेवाए भी प्रदान करेंगा। यह ऐप अब कंपनी के प्रमुख राइड-हेलिंग ऐप की मैपिंग आवश्यकताओं को पूरा करता है। कंपनी ने जनवरी में एक सॉफ्टवेयर अपडेट के हिस्से के रूप में इपने इलेक्ट्रिक व्हीकलों के लिए ओला मैप्स को रोलआउट करने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें- मारुति सुजुकी लेकर आई Brezza का 'Urbano Edition', कई एडवांस फीचर्स से है लैस