विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bharat Mobility Global Expo 2027: 4-9 फरवरी तक लगेगा गाड़ियों का महाकुंभ, 50 से ज्यादा देश और 1750 कंपनियां लेंगी हिस्सा

Published: Wed, 11 Nov 2026 05:11 PM (IST)

Bharat Mobility Global Expo 2027 फरवरी में नई दिल्ली में होगा, 50 से अधिक देश, 1,750 प्रदर्शकों और 44 वाहन निर्माता हिस्सा लेंगे।

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत का ऑटोमोबाइल और मोबिलिटी सेक्टर एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार है। देश के प्रमुख ऑटोमोटिव आयोजनों में शामिल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027 (Bharat Mobility Global Expo 2027) का अगला संस्करण फरवरी में आयोजित किया जाएगा। इस बार आयोजन में दुनिया के 50 से ज्यादा देशों और 1,750 से ज्यादा प्रदर्शकों की भागीदारी देखने को मिलेगी। छह दिनों तक चलने वाला यह मेगा इवेंट 4 फरवरी से 9 फरवरी 2027 तक नई दिल्ली में आयोजित होगा। इसमें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ऑटोमोबाइल कंपनियों के साथ मोबिलिटी से जुड़ी विभिन्न इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

50 से ज्यादा देशों की भागीदारी

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027 में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से कंपनियां और प्रदर्शक हिस्सा लेंगे। इसमें अमेरिका, चीन, जापान, मैक्सिको, श्रीलंका, जर्मनी, इटली, स्पेन, वियतनाम और ताइवान जैसे देशों की भागीदारी शामिल है। इसके अलावा भी कई देशों के प्रतिनिधि इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे। 50 से अधिक देशों की भागीदारी और 1,750 से ज्यादा प्रदर्शकों की मौजूदगी इस आयोजन के अंतरराष्ट्रीय स्वरूप को दर्शाती है। इससे ऑटोमोबाइल और मोबिलिटी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न देशों के निर्माताओं को एक ही आयोजन में अपनी तकनीक और उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

Auto Expo 2027 में शामिल होंगी 44 ऑटोमोबाइल कंपनियां

इस मेगा इवेंट के तहत आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो – द मोटर शो 2027 में कम से कम 44 वाहन निर्माता कंपनियां हिस्सा लेंगी। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, ये ऑटोमोबाइल कंपनियां अलग-अलग तरह के पावरट्रेन और वाहन तकनीकों को पेश करेंगी। इनमें भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनियों के साथ भारत में कारोबार कर रहे वैश्विक ब्रांड भी शामिल होंगे। इस तरह मोटर शो में अलग-अलग वाहन सेगमेंट और तकनीकों की विविधता देखने को मिलेगी। आयोजन के दौरान वाहन निर्माता अपनी नई और इनोवेटिव तकनीकों को प्रदर्शित करने पर ध्यान देंगे।

कई तरह के पावरट्रेन होंगे मुख्य आकर्षण

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027 में केवल इलेक्ट्रिक वाहनों तक सीमित तकनीक देखने को नहीं मिलेगी, बल्कि अलग-अलग फ्यूल और पावरट्रेन ऑप्शन भी प्रदर्शित किए जाएंगे। SIAM के पूर्व अध्यक्ष और आयोजन के आयोजकों में शामिल विनोद अग्रवाल के मुताबिक, The Motor Show 2027 में 44 ऑटो OEM कंपनियां इसमें अपने वाहन और तकनीक शोकेस करेंगी। इन कंपनियों की तरफ से इलेक्ट्रिक, CNG, LNG, बायोफ्यूल और इथेनॉल बेस्ड तकनीकों के साथ फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को भी शोकेस किया जाएगा। इसके अलावा, हाइड्रोजन बेस्ड वाहन तकनीक भी इस आयोजन का हिस्सा होगी।

दो प्रमुख वेन्यू पर होगा आयोजित होगा

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027 का आयोजन नई दिल्ली के दो स्थानों पर किया जाएगा। इसमें भारत मंडपम (Bharat Mandapam) और यशोभूमी (Yashobhoomi) शामिल हैं। भारत मंडपम में 4 फरवरी से 9 फरवरी 2027 तक आयोजन होगा, जबकि यशोभूमी में 4 फरवरी से 7 फरवरी 2027 तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस बार पूरे आयोजन की थीम “Smarter Mobility For A Better Tomorrow” रखी गई है। इस थीम के तहत ऑटोमोबाइल और मोबिलिटी की पूरी वैल्यू चेन को एक साथ लाने की तैयारी है। दोनों वेन्यू पर होने वाले कार्यक्रमों में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े प्रदर्शक और कंपनियां हिस्सा लेंगी।

एक साथ आयोजित होंगे 11 अलग-अलग शो

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027 में कुल 11 समवर्ती शो आयोजित किए जाएंगे। इनमें ऑटो एक्सपो-द मोटर शो, इंडिया इंटरनेशनल टायर शो, भारत बैटरी शो और इंडिया साइकिल शोशामिल हैं। इनके अलावा मोबिलिटी टेक पवेलियन, स्टील और एडवांस्ड मैटेरियल्स पवेलियन और कंपोनेंट्स एंड टेक्नोलॉजी शो भी आयोजित होंगे।

आयोजन में भारत कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट एक्सपो, एग्री मोबिलिटी एंड टेक्नोलॉजी एक्सपो, एयर मोबिलिटी एक्सपो और मेट्रो एंड अर्बन मास ट्रांजिट एक्सपो भी शामिल हैं। इन सभी कार्यक्रमों के जरिए वाहन निर्माण, टायर, बैटरी, कंपोनेंट्स, निर्माण उपकरण, कृषि मोबिलिटी और शहरी परिवहन जैसे अलग-अलग क्षेत्रों को एक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के बाद अब नोएडा में भी बैन हुई ये गाड़ियां: GRAP-3 लागू, नियम तोड़ने पर कटेगा भारी चालान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।