विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bentley ला रहा है अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Torcal, पढ़ें पूरी डिटेल्स

Published: Tue, 07 Jul 2026 05:31 PM (IST)

Bentley First SUV: बेंटली 23 सितंबर को अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक SUV Torcal पेश करेगी। आइए जानते हैं कि इसमें क्या-क्या देखने को मिल सकता है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Bentley ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV के नाम की घोषणा कर दी है जिसे Torcal कहा जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने बताया है कि यह नया मॉडल 23 सितंबर को दुनिया के सामने डेब्यू करेगा। Torcal नाम स्पेन के अंडालूसिया में स्थित El Torcal de Antequera नाम के एक प्रकृतिक रिजर्व से लिया गया है।

मशहूर है यह जगह

यह जगह अपनी खास चूना पत्थर की आकृतियां, चट्टानों और गुफाओं के लिए जानी जाती है। कंपनी का कहना है कि यह नाम लैटिन भाषा के शब्द Torquere से भी जुड़ा है जिसका मतलब मोड़ना होता है और इसी शब्द से Torque बना है।

पहली टीजर इमेज

Bentley ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Torcal की पहली टीजर इमेज भी जारी कर दी है। हालांकि, इस तस्वीर में सिर्फ यह गाड़ी का बैक ही दिखाया गया है लेकिन इसे देखकर साफ पता चलता है कि यह मॉडल कोई सेडान या कूपे नहीं बल्कि एक SUV होगी। तस्वीर में कार की रूफलाइन पीछे की तरफ जाती हुई दिख रही है।

इसके साथ ही, गाड़ी में पतली टेललाइट्स दी गई हैं जिन पर हीरे जैसा पैटर्न बना हुआ है। इस टीजर इमेज में बेंटले का एक ब्लैक कलर का लोगो भी साफ दिखाई दे रहा है।

Bentley की पहली इलेक्ट्रिक कार

इस गाड़ी के डिजाइन से जुड़ी जानकारियां अभी सीमित हैं लकिन इसके लॉन्च के करीब आने पर और बातें सामने आ सकती हैं। हालांकि, यह साफ हो चुका है कि Torcal बेंटले की चौथी मॉडल लाइन होगी और यह कंपनी की पहली EV होगी। Torcal को पिछले साल ही लॉन्च किया जाना था लेकिन लग्जरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग कम होने की वजह से इसके लॉन्च में देरी हुई।

टेस्टिंग के दौरान दिखी कार

Torcal को टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है जिससे इसके आकार और बाजार में इसकी जगह का शुरुआती अंदाजा मिलता है। उम्मीद है कि यह कार पेट्रोल से चलने वाली Bentayga से छोटी होगी और काफी हद तक Porsche Cayenne Electric से जुड़ी होगी। अगर यह सच होता है तो Torcal में डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप का इस्तेमाल किया जा सकता है।

साथ ही, इसमें 800-वोल्ट का आर्किटेक्चर मिल सकता है जो 400 किलोवाट तक की चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करने में सक्षम होगा।

यह भी पढ़ें- TVS ने लॉन्च किया नया Callisto 100 स्कूटर, 33 लीटर स्टोरेज के साथ मिलेंगे आधुनिक सेफ्टी फीचर्स भी