विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Benda Rock 707 क्रूजर बाइक पेश, इलेक्ट्रॉनिक क्लच और एडाप्टिव सस्पेंशन के साथ

Published: Tue, 15 Sep 2026 04:29 PM (IST)

Benda Rock 707: चीनी मोटरसाइकिल निर्माता Benda ने अपनी नई क्रूजर बाइक Rock 707 को पेश किया है। यह दमदार ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। चीनी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Benda अपनी रॉक क्रूजर फैमिली में नई बाइक Rock 707 को पेश कर दिया है। इस सितंबर के बीच में यूरोपीय बाजार में लॉन्च किया जाना है। इस बाइक में 692cc का V-ट्विन इंजन दिया गया है। इसमें तो खास तकनीकें भी शामिल हैं- एक इलेक्ट्रॉनिक तौर से कंट्रोल्ड एडाप्टिव एयर रियर सस्पेंशन सिस्टम और एक इलेक्ट्रॉनिक क्लच।

रियर सस्पेंशन की खासियत

Rock 707 की सबसे बड़ी खासियक इसका रियर सस्पेंशन है। इसमें दिया गया डुअल-चैंबर एडाप्टिल एयर सिस्टम राइडर, पैसेंजर के वजन और सड़क की स्थिति के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक रूप से काम करता है। रुकने पर यह बाइक अपने आप 30mm तक नीचे हो जाती है और गाड़ी चलने पर दोबारा ऊपर उठ जाती है।

इस सिस्टम की मदद से सीट की ऊंचाई 690mm के बीच एडजस्ट की जा सकती है जिससे इसे संभालना काफी आसान हो जाता है।

इलेक्ट्रॉनिक क्लच तकनीक

Rock 707 में ब्रांड का BEC MK-III इलेक्ट्रॉनिक क्लच दिया गया है जो इस्तेमाल के मामले में Honda की ई-क्लच तकनीक जैसा है। यह राइडर को बिना क्लच लीवर दबाए गाड़ी आगे बढ़ाने, गियर बदलने और रोकने की परमिशन देता है। इस मोटरसाइकिल में 692cc का V-ट्विन इंजन दिया गया है जो 9,000rpm की पावर और 6,500rpm 68nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Benda का कहना है कि इस बाइक के क्रूजर नेचर के मुताबिक आसान लो-रेंज और मिड-रेंज परफॉर्मेंस के लिए ट्यून किया गया है।

चेसिस और ब्रेकिंग

इस मोटरसाइकल के चेसिस में USD फोर्क और इलेक्ट्रॉनिक तौर से कंट्रोल्ड रियर एयर सस्पेंसन दिया गया है। इसके फ्रंट व्हील में 320mm की सिंगल डिस्क ब्रेक और पीछे 260mm की डिस्क ब्रेक मिलती है। बाकी खास फीचर्स में क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और 3.6 इंच का TFT डिस्प्ले शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- 2027 Kawasaki Vulcan S भारत में लॉन्च: ज्यादा टॉर्क, नया रंग और डुअल चैनल ABS के साथ