विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2027 Kawasaki Vulcan S भारत में लॉन्च: ज्यादा टॉर्क, नया रंग और डुअल चैनल ABS के साथ

Published: Tue, 15 Sep 2026 12:30 PM (IST)

Kawasaki Vulcan S Launched: कावासाकी ने अपनी 2027 Vulcan S क्रूजर बाइक को लॉन्च कर दिया है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.23 लाख रुपए है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Kawasaki ने अपनी क्रूजर बाइक Vulcan S को 2027 के लिए अपडेट कर दिया है। इसमें 2026 मॉडल जैसे ही ज्यादातर मैकेनिकल पार्ट्स दिए गए हैं। इसके अपडेट्स की बात करें तो बाइक में दिए गए 649cc पैरेलल-ट्विन इंजन के टॉर्क में बदलाव किए गए हैं। इस टूरिंग बाइक में नया कलर ऑप्शन जोड़ा गया है। इसके अलावा, ब्रेक्स में बड़ा बदलाव है जो पहले के मुकाबले थोड़े छोटे कर दिए गए हैं।

इंजन और पावर

Vulcan S के ज्यादातर मैकेनिकल पार्ट्स 2027 वाले वर्जन में भी पहले जैसे ही रखे गए हैं। इसमें मिलने वाली पावर और जिस RPM पर पावर और टॉर्क मिलते हैं उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। जब Kawasaki ने 2026 के लिए Vulcan S को अपडेट किया था तब इसके 649cc पैरेलल-ट्विन इंजन का 1.4nm टॉर्क कम हो गया था जिसके यह 61hp पावर और 61nm का टॉर्क जनरेट करती थी।

2027 अपडेट के साथ Kawasaki ने 1.4nm टॉर्क बाइक को फिर से दे दिया है। अब यह 2024 वाले वर्जन की तरह वापस 62.4nm का टॉर्क जनरेट करती है।

कैसे हैं फीचर्स?

इसमें पहले जैसा ही एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर मिलता है। राइडर एड के तौर पर इसमें सिर्फ डुअल-चैनल ABS दिया गया है। बाइक को रोकने के लिए आगे फ्रंट डिस्क प्लेट 272mm और रियर डिस्क प्लेट 216mm थी। आगे-पीछे के सस्पेंशन में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है और इनका ट्रैवल भी पहले जैसा ही है। फ्रंट फोर्क का ट्रैवल 130mm और पीछे के लिंकेज मोनोशॉक का ट्रैवल 80mm है।

इस बाइक सीट हाइट 705mm है जिससे यह शॉर्ट राइडर्स के लिए भी काफी आसान हो जाता है तो वहीं इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 130mm है।

कलर ऑप्शन और कीमत

2027 Vulcan S को Metallic Carbon Grey कलर में पेश किया गया है जिसें ब्लूइश-ग्रीन (Bluish-Green) रंग की हल्की झलक है। इसने 2026 मॉडल के मैटेलिक फ्लैट स्पार्श ब्लैक कलर की जगह ली है। 2027 Vulcan S की एक्स-शोरूम कीमत 8.23 लाख रुपए है और इसकी डिलीवरी सितंबर 2026 के मिड से शुरू होगी। बता दें कि, यह कीमत इसके 2026 वाले मॉडल से 10,000 रुपए ज्यादा है।

यह भी पढ़ें- Kawasaki NInja 500 भारत में हुई लॉन्च, सिर्फ 5 सेकंड में पकड़ लेगी 0 से 100 की स्पीड