विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bajaj Pulsar NS400Z नए अपडेट्स के साथ हुई लॉन्च, अब मिलेगा Google Maps और डॉक्यूमेंट स्टोरेज भी

Published: Thu, 01 Oct 2026 06:15 PM (GMT+05:30)

Bajaj Pulsar NS400Z: बजाज ने अपनी Pulsar NS400Z को नए 5-इंच TFT डिस्प्ले और नए कनेक्टिंग फीचर्स के साथ 1.9 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च कर दिया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Bajaj Auto की सबसे लोकप्रिय बाइक Pulsar लाइनअप है जिसमें सबसे ऊपर NS400Z आती है। यह उन लोगों को काफी पसंद आती है जो परफॉर्मेंस के शौकीन हैं जो पहली बार हाई-परफॉर्मेंस सिंगल-सिलिंडर बाइक चला रहे हैं और साथ ही यह कीमत के मामले में काफी किफायती है।

कितनी है कीमत?

350cc इंजन के साथ इसे अपडेट करने के बाद Bajaj Auto ने Pulsar 400Z के टेक्नोलॉजी पैकेज में एक बड़ा बदलाव किया है जिससे TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने के बाद यह बाइक और भी ज्यादा शानदार हो गई है। Pulsar NS400Z के नए TFT वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.9 लाख रुपए है।

नया TFT क्लस्टर अपडेट

हाल के दिनों में Bajaj ने पुराने LCD यूनिट को हटाकर अपने पोर्टफोलियो में 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देना शुरू कर दिया है। इस क्लस्टर वाली बाकी बाइक्स की तरह Pular NS400Z के TFT वेरिएंट में भी बेहतर राइडिंग अनुभव के लिए कई कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं।

क्या-क्या मिलेगें फीचर्स?

यह क्लस्टर कनेक्टेड स्मार्टफोन से ब्लूटूथ और वाई-फाई स्ट्रीमिंग दोनों को सपोर्ट करता है जिससे यह वायरलेस तरीके से गूगल मैप्स को स्क्रीन पर दिखा सकता है। अगर यह एड्रॉइड फोन से कनेकट है तो Google Maps चलाते समय स्मार्टफोन की स्क्रीन को बंद भी रखा जा सकता है जो राइडर्स के लिए एक बेहतरीन और पसंद आने वाला फीचर है।

फीचर्स और राइडिंग मोड्स

इस नए क्लस्टर की मदद से म्यूजिक कंट्रोल, डॉक्यूमेंट स्टोरेज, लैप टाइमर और चार राइडिंग मोड्स- रोड, रेन, स्पोर्ट और ऑफ-रोड के बीच स्विच किया जा सकता है। इस बेहतर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को चलाने के लिए Pulsar NS400Z के TFT वेरिएंट में और भी एडवांस स्विचगियर दिए गए हैं। इसके अलावा, USB Type-C Port, पैनिक ब्रेक अलर्ट, ऑल-LED लाइटिंग, USD फ्रंट फोर्क्स, सिंटर्ड ब्रेक पैड्स और एजडस्टेबल लीवर्स जैसे फीचर्स भी हैं।

इंजन और पावरट्रेन

Pulsar NS400Z के TFT वेरिएंट में वही 349cc का सिंगल-सिलिंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है जिसमें 4-वॉल्व और DOHC इंजन हेड मिलता है। यह इंजन 9,000rpm पर 40PS की पावर और 7,500rpm पर 33nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें स्लिपर क्लच, क्विक शिफ्टर, इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल और 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Bajaj Pulsar NS 125 होगी अपडेट, नए इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर के साथ क्‍या होगा बदलाव?