नई Bajaj Pulsar NS125 का पहला लुक; नए कलर्स, LCD डिस्प्ले के साथ मिलेंगे अपडेटेड फीचर्स
Bajaj Pulsar NS125: बजाज पल्सर NS125 के अपडेटेड मॉडल की नई जानकारी सामने आई है, जिसमें इसकी स्टाइलिंग, इंस्ट्रूमेंट कंसोल और स्विचगियर में बड़े बदलावों का खुलासा हुआ है।
-1791639147110_m.webp)
Image: RushLane

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Bajaj की अपडेटेड Pulsar NS125 की शुरुआती डीलरशिप पर दिखने के बाद अब इसके बारे में और भी जानकारी सामने आई है। नई जानकारियों में इसकी स्टाइलिंग, इंस्ट्रूमेंट कंसोल और स्विचगिय का करीब से पता चलता है जिससे एक बड़े फीचर अपडेट का खुलासा हुआ है। तस्वीर में दिखाई गई मोटरसाइकिल में ग्लॉसी ब्लैक बॉडीवर्क के साथ फ्लोरोसेंट येलो ग्राफिक्स और कंट्रास्टिंग ग्रे पैनल दिए गए हैं।
टैंक एक्सटेंशन पर 125 ग्रे ग्राफिक्स दिए गए हैं जबकि बेली काउल, रियर पैनल और व्हील रिम्स पर मैचिंग हाइलाइट्स दिए गए हैं।
डिजाइन और फीचर्स
Pulsar NS125 में अपनी मस्कुलर फ्यूल टैंक, एंगुलर टैंक श्राउड्स, स्प्लिट सीट्स और अलग पिलियन ग्रैब रेल्स को बरकरार रखा गया है। हेडलैंप की स्टाइलिंग, अंडरबेली एग्जॉस्ट और ट्विन-सेक्शन टेल लैंप लेआउट पहले जैसे ही रखे गए हैं। इसके अलावा, दोनों सिरों पर दिए गए स्लिम LED टर्न इंडिकेटर्स इसमें किए गए सबसे खास बदलावों में से एक हैं।
कंसोल और राइड मोड्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्ट्रूमेंट कंसोल में एक LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसमें बीच में स्पीड की डिटेल्स, गियर-पोजीशन इंडिकेटर और ऊपरी हिस्से पर एक टैकोमीटर दिया गया है। कलर्ड टैकोमीटर मार्किंग्स इसमें अलग लुक दती हैं। साथ ही यह टाइम, ट्रिप मीटर, फ्यूल गेज और औसत फ्यूल-इकोनॉमी की जानकारी भी दिखाई देती है।
इसके अलावा, स्क्रीन पर रिप्यूल वॉर्निंग, साइड-स्टैंड इंडिकेशन और राइड मोड भी दिखाई देता है। पहले इसमें Rain, Road और Off Road जैसे 3 राइड मोड्स थे लेकिन अब Sport Mode भी मिलेगा।
स्विचगियर्स की डिटेल्स
तस्वीरों में राइट हैंड के स्विचगियर एक एक खास रेड कलर का इमरजेंसी बटन दिखाई देता है जिसे इंजन रन/स्टॉप कंट्रोल के ऊपर रखा गया है। यह नए LED इंडिकेटर्स के साथ आता है। इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले के लेफ्ट तरफ एक USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।
