विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bajaj Pulsar पर बंपर फेस्टिव ऑफर्स, ₹12,000 तक की छूट और नए फीचर्स

Published: Mon, 05 Oct 2026 08:00 PM (IST)

Bajaj Pulsar Discounts: बजाज अपनी पल्सर मोटरसाइकिलों पर आकर्षक फेस्टिव ऑफर्स दे रही है, जिसमें मॉडल के आधार पर ₹2,500 से ₹12,000 तक के फायदे शामिल हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगस्त महीने से Bajaj अपनी कई Pulsar मोटरसाइकिलों को अपग्रेड और बेहतर बना रही है। NS400Z जैसे मॉडल्स में बदलाव कम हैं जबकि Classic Pulsar 125 और 150 जैसे बाइक्स में लगभग सब कुछ बदल गया है। अब Bajaj ग्राहकों को इन नई और बेहतर Pulsar बाइक्स को खरीदने के लिए फेस्टिव ऑफर्स के जरिए अट्रैक्ट कर रही है।

क्या मिल रहे हैं ऑफर्स?

मॉडल के आधार पर कैश ऑफर 2,500 रुपए से 5,000 रुपए के बीच है। NS400Z पर सबसे ज्यादा 12,000 रुपए का फायदा मिल रहा है जिसमें 5,000 रुपए की नकद बचत और 7,000 रुपए फाइनेंस वे सर्विस कंपोनेंट से जुड़े हैं। ये छूट ऑफर्स इसलिए भी खास हैं क्योंकि अपडेटेड Pulsar 125, Pulsar 150 और Pulsar N160 S/SS कुछ हफ्ते पहले ही लॉन्च हुई थी।

हालिया Pulsar लॉन्च के बावजूद सितंबर 2026 में Bajaj की घरेलू टू-व्हीलर वाहनों की बिक्री 12% से घटकर 2,39,771 यूनिट रह गई है।

अलग-अलग मॉडल्स पर फायदे

एंट्री लेवल पर Pulsar 125 पर कुल 6,000 रुपए और NS125 पर 6,200 रुपए के फायदे मिल रहे हैं जिसमें 2,500 रुपए का नकद डिस्काउंट शामिल है। Pulsar 150 पर 7,200 रुपए के फायदे मिलते हैं जबकि n160 S/SS और NS160 में हर पर 7,500 रुपए के फायदे मिल रहे हैं।

वहीं, Pulsar 220F के लिए 7,700 रुपए, N250 के लिए 7,900 रुपए और NS200 के लिए 8,000 रुपए के फायदे मिल रहे हैं। RS 200 पर कुल मिलाकर 8,900 रुपए के फायद मिल रहे हैं। इन सभी मॉडल्स पर 3,000 रुपए का कैश डिस्काउंट मिलता है और इनके कुल फायदों में अंतर फाइनेंस व सर्विस कंपोनेंट के हिसाब से है।

नए फीचर्स और अपग्रेड्स

Bajaj इन ऑफर्स के साथ हाल ही में लॉन्च हुई Pulsar 125, Pulsar 150, N160 S/SS और NS400Z में गूगल मैप्स और बाकी राइडिंग टेक्नोलॉजी वाले TFT कंसोल दे रही है जो अलग-अलग मॉडल के हिसाब से अलग हैं।

यह भी पढ़ें- 113km से 301 किमी तक की रेंज और कीमत 1 लाख से कम, ये हैं डेली कम्यूट के लिए 3 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर