नई Bajaj Pulsar 125 जल्द होगी लॉन्च, TFT डिस्प्ले के साथ मिलेगा पावरफुल इंजन और नया लुक
Pulsar 125 TFT Screen: बजट और स्पोर्टी बाइक्स के शौकीनों के लिए बजाज अपनी जनरेशन की Pulsar 125 को शानदार ...और पढ़ें

Image: RushLane

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इस समय देश में 125cc मोटरसाइकिल सेगमेंट में TFT स्क्रीन देने का ट्रेंड चल रहा है जिसमें Hero Extreme 125R और Pulsar 125 दोनों ही शामिल है। हाल ही में, Bajaj नई क्लासिक Pulsar 125 पेश करने वाला है जिसे सड़क पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और इसमें TFT नजर आई है।
क्या है नया?
नई जनरेशन की Pulsar 125 को इसके डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस में बड़े अपडेट मिले हैं। इसके फ्रंट में नया LED हेडलाइट और थोड़ा बदला हुआ फेंडर दिया गया है। आगे की नंबर प्लेट को ऊपर कर दिया गया है और अब इसे हेडलाइट के ऊपर लगाया गया है।
डिजाइन और साइड प्रोफाइल
विंडस्क्रीन का डिजाइन पहले जैसा ही है लेकिन बेहतर लुक के लिए इसके निचले किनारों को ज्यादा राउंडेड किया गया है। साइड से देखने पर फ्यूल टैंक और टैंक एक्सटेंशन का नया डिजाइन नजर आता है। फ्यूल टैंक पुराने क्लासिक पल्सर जैसा ही लगता है लेकिन मस्कुलर लुक के लिए इसमें शार्प टैंक श्राउड्स दिए गए हैं। इसमें पुराने हील और टो गियर शिफ्टर की जगह केवल टो गियर शिफ्टर दिया गया है।
इसके अलावा, बाइक का वजन कम करने के लिए चेन कवर प्लास्टिक का बनाया गया है और नए मॉडल में अपडेटेड डुअल-टोन एग्जॉस्ट दिया गया है। साथ ही, ज्यादा क्लीन और अलग दिखने वाले स्प्लिट ग्रैब रेल्स दिए गए हैं।
नई TFT स्क्रीन और फीचर्स
इस टेस्ट बाइक में TFT इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन देखी जा सकती है जो हाल ही में लॉन्च हुई Pulsar N160 SS के टॉप वेरिएंट जैसी है। इसमें ब्लूटूथ सपोर्ट, कॉल, SMS और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन मिलनेकी उम्मीद है। 2026 Pulsar 125 में टाइप-सी USB चार्जिंग पोर्ट और हैजर्ड लाइट्स भी दी गई हैं।
क्या-क्या हुए बदलाव?
नई Pulsar 125 में पिलियन के लिए नए डिजाइन के फुटपेग और नक नया फुट ब्रेक पैड दिया गया है। इसमें पुराने कई रंग के विकल्प रखे जा सकते हैं लेकिन नई Pulsar 125 पर न और ज्यादा स्पोर्टी ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं। इसके अलावा, बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील्स, टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और LED इंडिकेटर जैसे पुराने फीचर्स को ही आगे बढ़ाया गया है।
इंजन और बाइक की कीमत
परफॉर्मेंस की बात करें तो नई Pulsar 125 में अपडेटेड इंजन मिल सकता है। एक बड़ा बदलाव यह है कि पुराने दो रियर शॉक एब्जॉर्बर की जगह इसमें मोनोशॉक रियर सस्पेंशन दिया गया है। कई अपडेट्स की वजह से नई Pulsar 125 की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है। मौजूका Pular 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 90,494 रुपए है।
