यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bajaj CT125X vs Honda Shine: दोनो में कौन सबसे अधिक दमदार, यहा पढ़ें तुलना
फीचर्स के रूप में दोनों बाइक्स में काफी बेहतरीन फीचर्स मिलते है। आपको दोनों बाइक्स पर बल्ब इल्यूमिनेशन के साथ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। बजाज ने हाल के दिनों में अपनी नई बाइक CT 125X को कंप्यूटर रेंज 125cc में भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। वहीं इस बाइक की टक्कर भारतीय बाजार में होंडा शाइन से है। आज हम आपको इन दोनों बाइक्स के कुछ प्रमुख अंतर के बारें में बताएगें।
डिजाइन
Bajaj CT125X को अपने डिजाइन के कारण ही अधिक पसंद किया जाता है। इसमें एक गोल बल्ब हेडलाइट है जिसमें एक गार्ड और एक एलईडी पट्टी हेडलाइट कवर में दिखती है। इसके साथ ही कंपनी ने इस बाइक में सुरक्षा के तौर पर इसमें रियर लगेज रैक और एक बेली पैन से इसे लैस किया है। वहीं होंडा अपनी 125cc पेशकश के लिए एक हैलोजन सेटअप देती है।
फीचर्स और हार्डवेयर
फीचर्स के रूप में दोनों बाइक्स में काफी बेहतरीन फीचर्स मिलते है। आपको दोनों बाइक्स पर बल्ब इल्यूमिनेशन के साथ एक एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी मिलता है। CT125X USB चार्जर और LED DRLs के साथ इसमें कुछ फीचर्स में हीरों चूक जाता है। ब्रेकिंग हार्डवेयर में 130mm ड्रम या सीबीएस के साथ 130mm रियर ड्रम के साथ फ्रंट में 24mm डिस्क का ऑप्शन मिलता है। सेटअप 80/100 फ्रंट और 100/90 रियर टायरों में लिपटे 17-इंच का अलॉय लगाया लगाया गया है। ब्रेकिंग हार्डवेयर C125X के समान है लेकिन शाइन में 18 इंच के बड़े व्हील मिलते है।
इंजन
बजाज ने CT125X में 125cc का एयर-कूल्ड मोटर लगा हुआ है। जो 10 bhp की पावर और 11 nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे पांच स्पीड के गियरबॉक्स के साथ भी जोड़ा गया है। दूसरी ओर, होंडा शाइन में 123.9cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जिसका आउटपुट 10.59bhp और 11Nm है। इसे भी फाइव -स्पीड गियर बॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
कीमत
भारतीय बाजार में CT125X की कीमत 74,554 रुपये है। वहीं शाइन की कीमत 77,378 रुपये है, बाद की कीमत 2,800 अधिक थी।

