विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LED लाइटिंग के साथ आ सकती है Bajaj की नई एडवेंचर बाइक, 249cc का ऑयल-कूल्ड इंजन और ABS

Published: Tue, 27 Oct 2026 12:03 PM (IST)

Bajaj ADV Spied: बजाज की आने वाली एडवेंचर मोटरसाइकिल की नई तस्वीरें सामने आई हैं जिससे इसके डिजाइन, डिस्प्ले और फीचर्स से जुड़ी जानकारियां मिलती है।

Image: RushLane

Image: RushLane

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Bajaj की आने वाली एडवेंचर मोटरसाइकिल को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। नई तस्वीरों से इसका अब तक का सबसे साफ लुक सामने आया है। हालांकि, इसके बॉडी पैनल अभी भी कवर से ढके हुए थे लेकिन इन तस्वीरों से इसके पार्ट्स और साइज की ज्यादा जानकारी मिलती है। इसमें हाल ही में लॉन्च हुए Pulsar मॉडल की तरह दिखने वाला इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी शामिल है।

डिस्प्ले और स्विचगियर

Bajaj एडवेंचर बाइक की नई स्पाई फोटोज में हैंडलबार के आगे एक रेक्टेंगुलर TFT डिस्प्ले दिया गया है। हालांकि, स्क्रीन पर लिखी गई चीजें साफ नहीं दिखती लेकिन इसका लेआउट ज्यादा साफ तौर पर देखा जा सकता है। इसका स्विचगियर नई Pulsar में देखे गए स्विचगियरे से थोड़ा अलग है। राइट में स्विचगियर में हेडलाइट कंट्रोल जैसा दिखने वाला स्लाइडर जबकि लेफ्ट साइट का स्विचगियर वैसा ही है लेकिन इस एडवेंचर बाइक में सबसे ऊपर एक स्विच दिया गया है।

इसमें एक रेज्ड हैंडलार और बीच में दिए गए फुटपेग राइडर को सीधा राइडिंग पोजीशन देते हैं। इसके अलावा, इसमें हैंडगार्ड भी लगे हैं जबकि कंट्रोल के ऊपर ट्रेडिशनल स्टॉल-माउंटेड मिरर दिए गए हैं।

फ्रंट डिजाइन और हेडलैंप

आगे की तस्वीरों से एक एंगुलर हेडलैंप का पता चलता है जिसके सबसे ऊपरी हिस्से में रोशनी है और दोनों तरफ LED लाइट एलिमेंट्स हैं। इसके नीचे एक बीक आगे की तरफ निकली हुई है जो मोटरसाइकिल को एक जानी-पहचानी एडवेंचर-बाइक प्रोफाइल देती है। एक लंबी टूरिंग विंडस्क्रीन के बजाय इसमें छोटा हेडलैंप काउल है। वहीं, इसका स्कल्प्टेड टैंक एरिया बढ़े हुए साइड पैनल में मिलता है।

सस्पेंशन ब्रेक और इक्विपमेंट्स

ट्रेडिशनल टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स में रबर गैटर्स हैं जबकि दोनों तरफ वायर-स्पोक व्हील और डिस्क ब्रेक दिखते हैं। पीछे की तरफ ABS सेंसर रिंग भी देखी जा सकती है। टेस्टिंग बाइक पर खराब रास्तों के लिए लगे इक्विपमेंट्स में ट्यूबलर इंजन गार्ड और अंडर-इंडन प्रोटेक्टिव प्लेट भी शामिल हैं।

कैसा मिल सकता है इंजन?

पहले ऐसी उम्मीद लगाई जा रही थी कि इसमें Pulsar N250 से लिया गया 250cc इंजन मिल सकता है। नई तस्वीरों में कूलिंग फिंस दिखाई दे रहे हैं लेकिन इंजन के डिस्प्लेसमेंट और स्पेसिफिकेशन की जानकारी आना अभी भी बाकी है। हालांकि, भारत में लॉन्च की तारीख अभी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- Bajaj की नई ड्यूल-स्पोर्ट मोटरसाइकिल टेस्टिंग के दौरान दिखी, जानें संभावित फीचर्स और लॉन्च