Bajaj की नई ड्यूल-स्पोर्ट मोटरसाइकिल टेस्टिंग के दौरान दिखी, जानें संभावित फीचर्स और लॉन्च
Bajaj Dual Sport Motorcycle: बजाज एक नई ड्यूल-स्पोर्ट एडवेंचर बाइक पर काम कर रहा है। इसमें TFT डिस्प्ले, राइडिंग मोड्स, ...और पढ़ें

Image: xpulse_trails_1729

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Bajaj अपनी खुद की ड्यूल-स्पोर्ट मोटरसाइकिल पर काम कर रहा है। इस मोटरसाइकिल को पहली भी कई बार सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और हाल ही में यह फिर एक बार टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर दिखाई दी है जिससे कुछ खास जानकारियां सामने आई हैं।
क्या-क्या होंगे फीचर्स?
इस तस्वीर में एक TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखा जा सकता है जो Pulsar N160S और SS पर शुरू किए गए यूनिट जैसा दिखता है जो बाद वाले पर Google Maps Mirroring को सपोर्ट करता है। साथ ही, हैंडलबार के लेफ्ट में मल्टी-फंक्शनल स्विच क्यूब है जो शायद फीचर्स को एक्सेस करने या उनमें नेविगेट करने के लिए हो सकते हैं।
हाल ही में लॉन्च हुई N160 SS आधुनिक फीचर्स जैसे राइड-बाय-वायर के साथ आते हैं जो तीन राइड मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल और ट्रैपिक में राइडिंग को आसान बनाने के लिए नए क्रॉल फंक्शन जैसे राइडर एड्स को एक्टिव करते है। आने वाली इस ड्यूल-स्पोर्ट बाइक में भी इस फीचर को देखा जा सकता है।
सस्पेंशन टायर्स और इंजन
एक एडवेंचर मोटरसाइकिल होने के तौर पर इसमें लंबे ट्रैवल वाले सस्पेंशन दिए गए हैं लेकिन, इसकी सटीक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। इस मोटरसाइकिल में पिरैली एमटी 60 (Pirelli MT 60) टायर्स दिखाई दे रहे हैं लेकिन भारत में कीमत को किफायती रखने के लिए इसमें अलग टायर्स दिए जाने की संभावना है। इसके इंजन की डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन इसमें 300cc से कम इंजन मिलने की उम्मीद है।
कब तक होगी लॉन्च?
भारतीय ऑफ-रोड मोटरसाइकिल में Hero Xpulse 201 और Kawasaki KLX230 जैसे लोकप्रिय विकल्प मौजूद हैं। साथ ही, 400cc क्लास में KTM 390 Enduro R भी शामिल है। ब्राजीलियाई मीडिया के साथ एक इंटरव्यू में वहां के लिए Bajaj के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर वाल्डिर फरेरा ने साल के अंत तक स्थानीय बाजार में इसे लॉन्च करने का संकेत दिया है। हालांकि, अभी तक इसके लॉन्च का समय सामने नहीं आया है।
