यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आज से आम जनता के लिए खुला Auto Expo 2025, जानें Timing से लेकर Venue तक की पूरी जानकारी
17 जनवरी 2025 से शुरू हुए Bharat Mobility 2025 को आज से आम जनता के लिए खोल दिया गया है। ...और पढ़ें

HighLights
- आम जनता के लिए खुला Bharat Mobility 2025
- Auto Expo 2025 का प्रगति मैदान में हो रहा आयोजन
- 22 जनवरी 2025 तक किया जाएगा एक्सपो का आयोजन
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। नई तकनीक, फीचर्स और डिजाइन वाली कारों के साथ भविष्य के वाहनों को शोकेस करने के लिए 17 जनवरी 2025 से 22 जनवरी 2025 के बीच Bharat Mobility 2025 के तहत Auto Expo 2025 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को आम जनता के लिए आज से खोल दिया गया है। इसके Ticket Price, Venue और Timing की पूरी जानकारी (Auto Expo Ticket and Timing Information) हम इस खबर में आपको दे रहे हैं।
दिल्ली में हो रहा Bharat Mobility 2025
भारत सरकार की ओर से भारत मोबिलिटी के दूसरे संस्करण के तहत Bharat Mobility 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत ही Auto Expo 2025 को दिल्ली में प्रगति मैदान के भारत मंडपम में किया जा रहा है। यहीं पर देश और दुनिया की प्रमुख वाहन निर्माताओं की ओर से नई कारों, स्कूटर और बाइक्स को पेश और लॉन्च किया जा रहा है।
कैसे मिलेगी एंट्री
Auto Expo 2025 को देखने के लिए अगर आप जाना चाहते हैं तो आप Bharat Mobility 2025 की वेबसाइट पर जाकर Visitor Registration के फॉर्म को ऑनलाइन भर सकते हैं। जिसके बाद आप ऑटो एक्सपो 2025 में बिना परेशानी एंट्री ले सकते हैं।
कितने की होगी टिकट
भारत मोबिलिटी 2025 के तहत ही ऑटो एक्सपो 2025 का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति इसे देखने के लिए जा सकता है। इसकी टिकट (Auto Expo 2025 tickets) के लिए किसी भी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा। यह पूरी तरह से फ्री रहेगी।
कब तक चलेगा एक्सपो
ऑटो एक्सपो 2025 का आयोजन वैसे तो 17 जनवरी 2025 से किया गया था। लेकिन 17 और 18 जनवरी को सिर्फ मीडिया के अलावा खास तौर पर इनवाइट किए गए व्यक्तियों के लिए रिजर्व रखा गया है। आम जनता के लिए इसे 19 जनवरी से खोला (Auto Expo 2025 public entry) जाएगा। 19 से 22 जनवरी 2025 के बीच सुबह 10 बजे से शाम को 6 बजे के बीच (Auto Expo 2025 timing) एक्सपो को विजिट किया जा सकता है।
कौन सी कंपनियां ले रहीं हिस्सा
Auto Expo 2025 में कई प्रमुख वाहन निर्माताओं की ओर से हिस्सा लिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में Maruti Suzuki, Hyundai, Tata Motors, Kia, Mahindra, BMW, Mercedes Benz, JSW MG, Skoda, Volkswagen, Porsche, BYD, Vinfast के साथ ही Bajaj Auto, Hero Motocorp, Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI), Yamaha सहित करीब 34 से ज्यादा वाहन निर्माता हिस्सा ले रहे हैं। जिनमें से कुछ विदेशी निर्माता भी हैं जो पहली बार इसका हिस्सा बन रहे हैं।
