Auto Expo 2020: Mahindra eKUV100 लॉन्च, 50 मिनट में 80 प्रतिशत होगा चार्ज
Mahindra eKUV100 इलेक्ट्रिक कार की खास बात ये है कि ये 50 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। यही नहीं इसे एक बार फुल चार्ज करने पर 147 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Auto Expo 2020 में भारतीय कार निर्माता कंपनी Mahindra ने अपने कई फ्यूचर रेडी प्रोडक्ट्स को पेश किया है। इसके अलावा कंपनी ने अपने लोकप्रिय कारों XUV300 और KUV100 के इलेक्ट्रिक मॉडल्स के भी लॉन्च किया है। इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों के साथ कंपनी ने अपने भविष्य की महात्वाकांक्षी योजनाओं को भी दर्शाने की कोशिश की है। eKUV100 को एशिया के सबसे बड़े मोटर शो Auto Expo 2020 में Rs 8.25 लाख की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस इलेक्ट्रिक कार की खास बात ये है कि ये 50 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। यही नहीं, इसे एक बार फुल चार्ज करने पर 147 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है।
कंपनी के दावों के मुताबिक, इसमें फास्ट चार्जिंग डायरेक्ट करेंट (DC) मोटर और कनेक्टेड कार फीचर्स दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक कार को सबसे पहले Auto Expo 2018 में शोकेस किया गया था। ये भारत में सबसे कम कीमत में लॉन्च होने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में से एक है। इसका सीधा मकुाबला Tata Tigor EV और Mahindra Verito इलेक्ट्रिक कार से होगा।
Mahindra eKUV100 को एक बार चार्ज करने पर कम से कम 140 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। कंपनी के दावों पर नजर डालें तो इसके फास्ट चार्जिंग फीचर की वजह से 80 प्रतिशत चार्ज होने में इसे महज 50 मिनट का समय लगता है। इसमें 15.9 किलोवाट का लिक्विड कूल मोटर दिया गया है जो 54Ps की पावर 120NM टॉर्क के साथ जेनरेट करता है।
eKUV100 का फ्रंट फेसिंग लुक इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की तरह ही लगता है। केवल इसके फ्रंट फेस में eFalcon के बैजेज दिए गए हैं। इसमें फुल टच स्क्रीन इंफोंटमेंट सिस्टम दिया गया है। साथ ही साथ इसमें स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल फीचर भी दिया गया है। इसमें मैनुअल एयर कंडीशनिंग और रिमोट तथा सेंट्रल लॉक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।