Ather Konarc स्कूटर दिल्ली में किस कीमत पर मिलेगा, क्या है खासियत और कितनी है रेंज?
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसे देखते हुए निर्माताओं की ओर से ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से नए स्कूटर पेश और लॉन्च किए जा रहे हें। हाल में ही Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर को दिल्ली में औपचारिक तौर पर लॉन्च किया गया है। इसे किस कीमत पर दिल्ली में ऑफर किया गया है। इसमें किस तरह की खासियत दी गई हैं। कितनी रेंज के साथ इसे ऑफर किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
दिल्ली में हुआ लॉन्च
एथर की ओर से कोनार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर को दिल्ली में औपचारिक तौर पर हाल में ही लॉन्च किया गया है। इस स्कूटर को इससे पहले एथर कम्यूनिटी डे के मौके पर ऑफर किया गया था। दिल्ली में एथर के मौजूदा समय में 11 एक्सपीरियंस सेंटर और 273 से ज्यादा फास्ट चार्जिंग पाइंट्स उपलब्ध हैं।
कैसे हैं फीचर्स
निर्माता की ओर से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इस स्कूटर के बेस वेरिएंट S में एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आगे 14 इंच टायर, पीछे 12 इंच टायर, एस ईको, ईको और पावर मोड्स, ड्रम ब्रेक, 31 लीटर बूट स्पेस, रिवर्स पार्क असिस्ट, ऑटो होल्ड, यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स और मेटल बॉडी को दिया जाता है।
कितनी है रेंज
एथर कोनार्क के बेस वेरिएंट एस में 2.1 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया गया है। इस बैटरी से स्कूटर को सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसमें दी गई मोटर से चार किलोवाट की पावर और 16 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसे 450 वाट चार्जर से 4.5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। वहीं एथर ग्रिड से 10 मिनट में 13 किलोमीटर तक की रेंज मिल जाती है।
कितनी है कीमत
दिल्ली में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 79999 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है। यह कीमत इस स्कूटर के बेस वेरिएंट की है।
यह भी पढ़ें- Ather Konarc Vs TVS iQube: किस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बेस वेरिएंट को खरीदना होगा बेहतर विकल्प?
