Move to Jagran APP

नवंबर महीने में अशोक लेलैंड की बिक्री में 7 फीसदी का इजाफा

अशोक लेलैंड की नवंबर 2016 में कुल बिक्री में 7 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है

By Ankit DubeyEdited By: Published: Fri, 02 Dec 2016 06:54 PM (IST)Updated: Fri, 02 Dec 2016 06:58 PM (IST)
नवंबर महीने में अशोक लेलैंड की बिक्री में 7 फीसदी का इजाफा

नई दिल्ली: अशोक लेलैंड की नवंबर 2016 में कुल बिक्री में 7 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। अशोक लेलैंड ने नवंबर महीने में 9574 वाहन बेचे हैं, जबकि नवंबर 2015 में कंपनी ने 8971 वाहन बेचे थे।

loksabha election banner

सालाना आधार पर देखा जाए तो नवंबर महीने में अशोक लेलैंड के मीडियम और हैवी कमर्शियल वाहनों की बिक्री के आड़कों में 10 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। नवंबर 2016 में अशोक लेलैंड ने 6928 मीडियम और हैवी कमर्शियल वाहन बेचे हैं, जबकि नवंबर 2015 में कंपनी ने 6267 मीडियम और हैवी कमर्शियल वाहन बेचे थे।

सालाना आधार पर नवंबर महीने में अशोक लेलैंड की हल्के कमर्शियल वाहन बिक्री के आंकड़ों में 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। आपको बता दें कि नवंबर 2016 में अशोक लेलैंड ने 2646 हल्के कमर्शियल वाहन बेचे हैं, जबकि नवंबर 2015 में कंपनी ने 2674 हल्के कमर्शियल वाहन बेचे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.