Aprilia ने भारत में लॉन्च की नई SXR GT 125 और 175 रेंज, जानें कीमत और दमदार फीचर्स
Aprilia SXR GT: Aprilia ने भारत में SXR GT रेंज को अपडेटेड इंजन, बड़े पहिए और नए इक्विपमेंट्स के साथ ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Aprilia ने भारत में SXR GT रेंज पेश की है जिससे कंपनी ने अपडेटेड इंजन, बड़े पहिए और नए इक्विपमेंट्स के साथ अपनी प्रीमियम मैक्सी-स्कूटर पेशकश को फिर से बाजार में उतारा है। इन नई लाइन-अप में दो मॉडल शामिल है- SXR GT hp-e: जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.11 लाख रुपए है और दूसरा है SXR GT 175 hp-e जिसकी एक्स-शोरूम कीत 1.31 लाख रुपए है।
नया इंजन और डिजाइन
यह लॉन्च मई में पुरानी SXR 125 और SXR 160 को बंद किए जाने के बाद आया है। Aprilia ने पूरी तरह से नया स्कूटर लाने की जगह SXR के फॉर्मूले को नए इंजन के साथ फिर से तैयार किया है जिनका इस्तेमाल पहले से ही SR 125 और SR 175 में किया जा रहा है। इसका डिजाइन जाना-पहचाना ही रखा गया है जिसमें एक बड़ा फ्रंट एप्रन, चौड़ी सीट और मैक्सी-स्कूटर जैसी बनावट मिलती है।
इंजन और पावर
SXR GT 125 में 125.5cc का सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 7,400rpm पर 10.6hp की पावर और 6,200rpm पर 10.4nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, SXR GT 175 में 174.7cc का एयर-कूल्ड सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलता है जो 13.3hp की पावर और 14.1nm का टॉर्क देता है। दोनों ही इंजन BS6 OBD-II स्टेज बी के नियमों को पूरा करते हैं और E20 कंपैटिबल हैं।
फीचर्स और तकनीक
SXR GT 175 में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 5-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है जिसकी मदद से कॉल, म्यूजिक कंट्रोल और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा मिलती है। इसमें हैंडल पर ज्यादा कंट्रोल बटन, सिंगल-चैनल ABD और हीट शील्ड के साथ एक नया एग्जॉस्ट एंड पाइप भी दिया गया है। वहीं, SXT GT 125 में 5-इंच का LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है और इसमें ABS की जगह CBS का इस्तेमाल किया गया है।
