Aprilia SXR GT मैक्सी-स्कूटर नए इंजन और फीचर्स के साथ जल्द होगा लॉन्च, TFT क्लस्टर और 3 कलर के साथ
Aprilia SXR GT Bookings: Aprilia ने अपनी SXR मैक्सी-स्कूटर फैमिली को 'SXR GT' नाम और नए hp-e इंजन के साथ अपडेट किया है, जिसकी बुकिंग शुरू हो गई है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Aprilia India अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है जिसमें कई शानदार प्रोडक्ट्स शामिल हैं। ऐसा ही एक प्रोडक्ट लाइनअप SXR मैक्सी-स्कूटर फैमिली है जिसे अब एक नए नाम और hp-e इंजन परिवार के साथ अपडेट कर दिया गया है। कंपनी नके इस मैक्सी-स्कूटर लाइनअप को अब नया नाम Aprilia SXR GT मिल गया है और इसे पूरी तरह से अपडेट किया गया है।
इंजन विकल्प और बुकिंग
इस मैक्सी-स्कूटर लाइनअप में 125 hp-e और 175 hp-e दोनों इंजन के विकल्प दिए जा रहे हैं। अपडेटेड Aprilia SXR GT 175 और SXR GT 175 के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग जल्द ही होने वाली है।
डिजाइन और लुक
Aprilia द्वावा SR स्पोर्टी स्कूटर लाइनअप को नए hp-3 इंजन अपडेट करने के बाद अब कंपनी ने अपना ध्यान मैक्स-स्कूटर लाइनअप पर केंद्रित किया है। SXR GT नाम वाले इन मैक्सी-स्कूटरों में SXR GT 175 और SXR GT 125 दोनों के लिए बोल्ड ग्राफिक्स और दमदार लिवरी के साथ बदले हुए डिजाइन दिए गए हैं। Aprilia SXR GT का कुल डिजाइन और शेप इसके पुराने मॉडल जैसा ही है।
हालांकि, Aprilia SXR GT की रोड प्रेजेंस अब काफी बेहतर हो गई है क्योंकि यह 14-इंच के व्हील्स पर चलती है।
इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फीचर्स
सबसे महंगे Aprilia SXR GT 175 hp-e में 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा। यह क्लस्टर टर्न-बाय-टर्न नेविगशन और स्मार्टफोन ऐप के साथ कई कनेक्टेड फीचर्स को सपोर्ट करेगा। वहीं, SXR GT 125 में 5 इंच का LCD क्लस्टर मिलता है। Aprilia SXR GT 175 में 174.7cc का सिंगल सिलिंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है जिसमें 3V हेड है जो 13.08bhp की पावर और 14.14nm का टॉर्क जनरेट करता है।
वहीं, SXR GT 125 में 124.5cc का एयर-कूल्ड इंजन है जिसमें 3V हेड है जो 10.46bhp की पावर और 10.4nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों में ही RSU फ्रंट फोर्क्स, 140mm का रियर ड्रम और 220mm का फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलता है लेकिन सिर्प SXR GT 175 में सिंगल चैनल ABS दिया गया है।
लॉन्च और कीमत
इस स्कूटर का लॉन्च होना अभी बाकी है। SXR GT 175 तीन कलर- Metallic Blue, Matte Black और Matter Green में तो वहीं SXR GT 125- Matte Black, Glossy Azzurro और Glossy White कलर ऑप्शन के साथ आएगी।
