विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

340 किलोमीटर तक बिना रुके चलती है ये कार, 40 मिनट में होती है 80% तक चार्ज

By Shridhar MishraEdited By:
Published: Thu, 05 Dec 2019 06:45 PM (IST)

Mg Hector की बंपर शुरुआता के बाद अब MG Motor ने देश की इलेक्ट्रिक कार MG ZS EV को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है

340 किलोमीटर तक बिना रुके चलती है ये कार, 40 मिनट में होती है 80% तक चार्ज
340 किलोमीटर तक बिना रुके चलती है ये कार, 40 मिनट में होती है 80% तक चार्ज

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। MG Hector की बंपर सफलता के बाद MG Motor ने अब भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को पेश कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक कार का नाम MG ZS EV है, जो ओवर-द-एयर (OTA) तकनीक पर काम करती है। यह इलेक्ट्रिक कार बिल्कुल UK में बेची जा रही मॉडल जैसी ही है। MG Motor की तरफ से बताया गया है कि ZS EV की भारत की सड़कों पर 1 लाख किलोमीटर की टेस्टिंग की गई है। इस इलेक्ट्रिक कार पर आपको कंपनी की तरफ से 15 Ampere प्लग के लिए ऑन बोर्ड चाजिंग केबल मिलेगा। आज हम आपको इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा आपको यह भी बताएंगे कि कंपनी इसकी कीमतों के बारे में कब बताएगी। तो डालते हैं एक नजर,

  • मुकाबला- MG ZS EV का भारतीय बाजार में Hyundai Kona से सीधा मुकाबला होगा।
  • कीमत- MG Motor India ने MG ZS EV की कीमतों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी। कंपनी इसकी कीमतों पर से जनवरी 2020 में पर्दा हटाएगी।
  • रफ्तार- MG ZS EV महज 8 सेकेंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
  • बैटरी- MG ZS EV में 44.5 kWh का बैटरी पैक दिया है। इसकी बैटरी IP67 सर्टिफाइड है। यानी इस पर पानी और धूल का असर नहीं पड़ता है।
  • रेंज- MG ZS EV में 340 किलोमीटर का रेंज मिलेगा है। यानी यह इलेक्ट्रिक कार फुल सिंगल चार्ज पर बिना रुके 340 किलोमीटर तक चलेगी।
  • चार्जर- 50 kW DC के चार्जर से MG ZS EV की लिथियम-ऑयन बैटरी 80 फीसद तक केवल 40 मिनट में ही चार्ज हो जाती है। वहीं, 7.4 kW के चार्जर से इसे फुल चार्ज होने में 7 घंटे तक का समय लगता है।
  • परफॉर्मेंस- MG ZS EV का मोटर 141 bhp की पावर और 353 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

  • फीचर्स- MG ZS EV में 8.0-इंच का टचस्क्रीन इफोटेनमेंट सिस्टम दिया है, जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसमें फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील,फ्रंट और रियर में USB मोबाइल चार्जिंग, ब्लूटूथ और रियर व्यू कैमरा दिया है। MG Motor ने अपनी इस कार में पैनॉरामिक सनरूफ दिया है जो स्टैंडर्ड है।
  • इंटीरियर- ZS EV का कैबिन ब्लैक है जिसके सिल्वर डैशबोर्ड, डोर, पैड्स और सर्कुलर एयर-कॉन इसे प्रीमियम फील देते हैं।
  • एक्सटीरियर- MG ZS EV एक कॉम्पैक्ट SUV है जिसके डायमेंशन आपको इसकी पूरी कहानी बताएंगे। यह Hyundai Creta से लंबी है लेकिन MG Hector से छोटी है। इसकी लंबाई 4314 मिलीमीटर, चौड़ाई 1809 मिलीमीटर और ऊंचाई 1620 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 2579 मिलीमीटर है।