विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिमी शेरगिल ने खरीदी बोल्ड लुक्स वाली मर्सडीज जी क्लास एसयूवी, जानें खूबियां

By Bani KalraEdited By:
Published: Mon, 23 Apr 2018 09:43 AM (IST)

जिमी शेरगिल ने नई मर्सडीज G63 AMG खरीदी है। इस गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत 2.19 करोड़ रुपए है।

जिमी शेरगिल ने खरीदी बोल्ड लुक्स वाली मर्सडीज जी क्लास एसयूवी, जानें खूबियां
जिमी शेरगिल ने खरीदी बोल्ड लुक्स वाली मर्सडीज जी क्लास एसयूवी, जानें खूबियां

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। बॉलीवुड एक्टर जिमी शेरगिल अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, जिमी को एक्टिंग के साथ गाड़ियों से भी खासा लगाव है, खासतौर पर SUV उन्हें ज्यादा पसंद हैं। फिलहाल जिमी शेरगिल ने नई मर्सडीज G63 AMG खरीदी है। इस गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत 2.19 करोड़ रुपए है। आइये जानते हैं इसके बारे में दुनिया की सबसे दमदार एसयूवीज में से एक है।

मर्सिडीज AMG G 63 में 5.5 लीटर V8 पेट्रोल इंजन लगा है। 0 से 100km की रफ्तार पकड़ने में इसे 5.4 सेकंड का वक्त लगता है। इसकी टॉप स्पीड 210km/h है। कंपनी के मुताबिक नये व्हीकल्स को ऑफ-रोडिंग क्षमताओं से लैस करने के लिये ऑफ-रोड रिडक्शन गियर और इलेक्ट्रॉनिक ट्रेक्शन सिस्टम जैसे फीचर्स दिये गये हैं। गाड़ी में लगा यह इंजन काफी दमदार है। आपको बता दें कि मर्सडीज G63 AMG को G-Wagen भी कहा जाता है।

यह गाड़ी हर तरह से रास्तों के हिसाब से बनाई गई है और इसमें कई अच्छे फीचर्स को शामिल किया गया है

इसका लुक्स भी काफी आकर्षित है, इसके राउंड शेप वाले हेडलैम्प्स इसे क्लासिक लुक देते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।