Tik Tok की सनक में इस आदमी ने बीच सड़क पर लगाई अपनी Modified Jeep में आग
गुजरात के राजकोट में एक व्यक्ति ने Tik Tok वीडियो बनाने के लिए अपनी Modified Jeep को आग लगा दी
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Tik Tok की दीवानगी शायद ही किसी से छिपी है। हालांकि, अब ये दीवानगी कई मायनों में सनक बन चुकी है। आज हम आपको ऐसे ही एक सनक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो Tik Tok बनाने को लेकर की गई है। दरअसल गुजरात के राजकोट में रहने वाले एक आदमी ने Tik Tok की वीडियो को बनाने के लिए अपनी गाड़ी को आग लगा दी। जी हां, सही पढ़ा आपने, आदमी ने अपनी गाड़ी में आग लगा दी, जिसके बाद अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल इससे पहले सेल्फी की सनक ने कई लोगों की जान ले ली थी, लेकिन अब Tik Tok की सनक आए दिन कई बड़ी घटनाओं का कारण बन रही है।
गुजरात के राजकोट में इंद्रजीत जडेजा ने पब्लिक रोड पर अपनी मॉडीफाइड जीप (Modified Jeep) को आग लगा दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इंद्रजीत ने अपनी गाड़ी को बीच सड़क पर खड़ा किया और फिर इसके बाद गाड़ी पर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। हालांकि, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि आग लगाने वाला व्यक्ति खुद के Tik Tok अकाउंट से वीडियो बना रहा था या फिर वीडियो रिकॉर्ड करने वाले के अकांउंट से। इस घटना के बाद इस व्यक्ति की पुलिस को सोशल मीडिया पर शिकायत मिली, जिसके बाद इसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दें कि वीडियो में दिख रही गाड़ी एक Modified Jeep है। आसान भाषा में समझें तो इस Jeep को कस्टमाइज किया है। ऐसे में इसकी कीमत क्या है इसका अंजादा लगाना मुश्किल है। बता दें कि Jeep अपनी पावरफुल गाड़ियों के लिए पहचानी जाती है। Jeep ने हाल ही में अपनी Jeep Compass का Trailhawk वर्जन भारत में लॉन्च किया था, जो ऑफ-रोड ड्राइविंग को देखते हुए बनाई गई है।
Jeep के कुछ लोकप्रिय व्हीकल्स की बात करें तो इसमें Jeep Compass, Jeep Compass Trailhawk, नई Wrangler, Grand Cherokee, Grand Cherokee SRT के स्टेंडर्ड मॉडल शामिल हैं। वहीं, इसके Compass Bedrock और Black Pack जैसे स्पेशल एडिशन भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।