यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bike Sale: 400 से 500 सीसी सेगमेंट में किन बाइक्स की रही मांग, March 2024 में किसकी कैसी रही बिक्री, जानें डिटेल
भारत में बड़े इंजन और फीचर्स के साथ आने वाली बाइक्स को काफी पसंद किया जाता है। पिछले कुछ समय ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) की ओर से March 2024 के दौरान देश में वाहनों की बिक्री की रिपोर्ट को जारी किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 400 से 500 सीसी के सेगमेंट में किस कंपनी ने किस बाइक की कितनी बिक्री की है। हम इस खबर में आपको इसकी जानकारी दे रहे हैं।
March 2024 में कितनी हुई बिक्री
भारतीय बाजार में लगातार वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है। सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक March 2024 के दौरान देशभर में 400 से 500 सीसी सेगमेंट के वाहनों की कुल बिक्री 8131 यूनिट्स रही है। जबकि बीते महीने में इस सेगमेंट में कुल 7843 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
यह भी पढ़ें- गाड़ी जैसी खूबियों के साथ Yamaha लाई यह Scooter, जानें कीमत
नंबर-1 पर रही बजाज
देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो की ओर से इस सेगमेंट में कई विकल्प उपलब्ध करवाए जाते हैं। कंपनी की ओर से 400 से 500 सीसी सेगमेंट में डोमिनार के साथ ही केटीएम, हस्कवर्ना और ट्रॉयम्फ की बाइक भी बिक्री के लिए उपलब्ध करवाई जाती हैं। March 2024 में इन बाइक्स की कुल बिक्री 3426 यूनिट्स रही है। जबकि पिछले साल March महीने में कंपनी ने 2028 यूनिट्स की बिक्री की थी।
दूसरे नंबर पर रॉयल एनफील्ड
बुलेट बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड की ओर से भी 400 से 500 सीसी सेगमेंट में हिमालयन को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस बाइक को March 2024 में 2216 ग्राहकों ने खरीदा। जबकि ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने पिछले साल 2633 यूनिट्स की बिक्री की थी।
हीरो मोटोकॉर्प की भी रही मांग
हीरो मोटोकॉर्प की ओर से भी इस सेगमेंट में एक्स440 हॉर्ले डेविडसन को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस बाइक की बीते महीने में 2407 यूनिट्स की बिक्री हुई है। कंपनी की ओर से इस बाइक को पिछले साल ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। इस बाइक को हीरो मोटोकॉर्प और हॉर्ले डेविडसन ने मिलकर बनाया है।
होंडा और कावासाकी की भी हुई बिक्री
होंडा की ओर से इस सेगमेंट में सीबी500 को ऑफर किया जाता है। सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने March 2024 के दौरान सीबी500 बाइक की 30 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं कावासाकी मोटर्स की ओर से एलिमिनेटर, केएलएक्स450आर और केएक्स 450 बाइक्स की 52 यूनिट्स की बिक्री की गई है।
