2027 Yamaha Crosser ADV हुई लॉन्च, एलईडी लाइट्स, 149 सीसी इंजन के साथ कितनी है कीमत
यामाहा की ओर से भारत सहित दुनिया के कई देशों में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत सहित दुनिया के कई देशों में यामाहा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से ब्राजील में हाल में ही 2027 Yamaha Crosser ADV को लॉन्च कर दिया गया है। इस मोटरसाइकिल में किस तरह की खासियत को दिया गया है। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्च किया गया है। क्या इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च हुई मोटरसाइकिल
यामाहा की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में मोटरसाइकिल को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से ब्राजील में नई मोटरसाइकिल के तौर पर 2027 Yamaha Crosser ADV को लॉन्च कर दिया है।
कितना दमदार इंजन
निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल में 149 सीसी की क्षमता का इंजन दिया गया है। जिससे इसे 11.4 हॉर्स पावर और 12.75 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस मोटरसाइकिल को पांच स्पीड ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया गया है।
कैसे हैं फीचर्स
यामाहा की ओर से इस मोटरसाइकिल को एडवेंचर सेगमेंट में ऑफर किया गया है। जिसमें प्रोजेक्टर हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी इंडीकेटर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्पोक व्हील, सिंगल सीट, 17 और 19 इंच व्हील, एबीएस जैसे फीचर्स को दिया गया है।
कितनी है कीमत
निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल को ब्राजील में 22890 ब्राजीलियन लीरा पर लॉन्च किया गया है। जो भारतीय रुपये में 4.27 लाख के आसपास होते हैं।
क्या भारत में होगी लॉन्च?
यामाहा की ओर से भारत में 150 सीसी सेगमेंट में कई विकल्प ऑफर किए जाते हैं। लेकिन एडवेंचर मोटरसाइकिल के तौर पर इस सेगमेंट में फिलहाल कोई विकल्प ऑफर नहीं किया जाता। निर्माता ने औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है कि वह इस मोटरसाइकिल को भारत में लॉन्च करेगी या नहीं, लेकिन उम्मीद है कि इसे अगले साल भारत में पेश किया जा सकता है।
